अनहोनी में आपके साथ खड़ा रहता है यह, जानिए इस बारे में वह सब कुछ जो आपको जानना जरूरी है

Updated on 24-10-2023 02:28 PM
नई दिल्ली: आज दशहरा है। आज से नौ दिन पहले ही दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है। दुर्गा पूजा के लिए भव्य पंडाल बनाए गए हैं। इन पंडालों को बनाने के लिए आयोजक हफ्तों और महीनों तक लगातार काम करते हैं। ताकि, यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका इवेंट बिना किसी रोक-टोक के निर्बाध रूप से चले और उनके यहां विजिट करने वाले लोगों को अच्छा अनुभव मिले। हालांकि, हर संभव कोशिशों के बावजूद कोई भी होनी-अनहोनी कभी भी, किसी भी समय घट सकती हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहने की जरूरत है। ऐसे में एक प्रोडक्ट जो के आयोजकों को किसी इवेंट के दौरान अप्रत्याशित स्थितियों से निपटने में मदद कर सकता है वह है 'इवेंट इंश्योरेंस'।

बजाज अलियांज जनरल इंश्योरेंस के चीफ टेक्निकल ऑफिसर टी. ए. रामलिंगम हमें इस बारे में बता रहे हैं विस्तार से...

  1. इवेंट इंश्योरेंस क्या है?
    सबसे पहले हम इस प्रोडक्ट की परिभाषा को समझें। इवेंट इंश्योरेंस, जिसे इवेंट कैंसिलेशन इंश्योरेंस के रूप में भी जाना जाता है। यह एक प्रकार की इंश्योरेंस पॉलिसी है जो इंश्योरेंस लेने वाले को उस वित्तीय नुकसान से बचाती है जो अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण उत्पन्न हो सकती है या फिर किसी नियोजित कार्यक्रम को बाधित या रद्द कर देती है। इन परिस्थितियों में प्राकृतिक आपदाएं, दुर्घटनाएं, बीमारी या अन्य अप्रत्याशित घटनाएं शामिल हो सकती हैं।
  2. इवेंट इंश्योरेंस क्या कवर करता है?
    अब आइए प्रोडक्ट के बारे में और विस्तार से जानें और जानें कि यह क्या-क्या कवर करता है-1) इवेंट कैंसिलेशन: यह पॉलिसी आम तौर पर नॉन-रिफंडेबल खर्चों को कवर करती है, जैसे आयोजन स्थल का किराया या खानपान का खर्च या फिर किन्हीं परिस्थितियों के कारण उक्त कार्यक्रम रद्द होने की स्थिति में इंश्योरेंस धारक द्वारा किया गया है। इसमें आग, बिजली, तूफान, बाढ़ या इसी तरह की प्राकृतिक आपदाएं जैसे फैक्टर्स शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय शोक के कारण होने वाला कैंसिलेशन भी शामिल है, जैसे देश के सेवारत राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री या राज्य के राज्यपाल या मुख्यमंत्री की मृत्यु आदि।2. सेट प्रोटेक्शन कवर: पॉलिसी उस नुकसान को कवर करेगी जो आग और इससे जुड़े खतरों के कारण सेट के नष्ट या क्षतिग्रस्त होने पर हो सकता है। इसमें बिजली के स्पार्क से हुआ नुकसान, दंगे, हड़ताल, दुर्भावनापूर्ण क्षति, भूस्खलन, चट्टान खिसकना, विस्फोट, तूफान चक्रवात, टाइफून, हरिकेन, बवंडर, बाढ़ और सैलाब आदि शामिल हैं। पॉलिसी इंश्योरेंस हुये सेट के सामानों की चोरी और डकैती को भी कवर करेगी। यदि यह पॉलिसी के तहत घोषित कार्यक्रम किसी शादी का है तो यह आभूषणों और कीमती सामानों को भी कवर प्रदान करता है। इतना ही नहीं, यह पॉलिसी, इवेंट के दौरान उपयोग किए गए बीमित उपकरणों की आकस्मिक क्षति को भी कवर करेगी।3. पब्लिक लायबिलिटी कवर: पॉलिसी इंश्योरेंस कराने वाले को कानूनी देनदारियों (legal liabilities) या दायित्वों (obligations) से बचाती है जो प्रेमिसेस या स्थल पर किसी दुर्घटना के कारण किसी तीसरे पक्ष को नुकसान, संपत्ति क्षति या शारीरिक चोट से उत्पन्न हो सकती है।4. ऐड-ऑन कवर: उपरोक्त आवश्यक कवर के अलावा, इंश्योरेंस करने वाली कंपनी विभिन्न ऐड-ऑन कवर प्रदान करती है जो पॉलिसी को अधिक व्यापक बनाते हैं। इनमें चालक दल के सदस्यों (crew members) के लिए, यदि वे कार्यक्रम स्थल पर किसी आकस्मिक चोट का सामना करते हैं, इंश्योरेंस धारक या उनके कर्मचारियों द्वारा ले जाते समय धन की हानि, और प्रत्यक्ष वित्तीय हानि जो इंश्योरेंस धारक को कुछ कर्मियों द्वारा जानबूझकर धोखाधड़ी या बेईमान कार्रवाई के कारण होती है, तो उन्हें व्यक्तिगत दुर्घटना कवर दिया जाता है। प्रत्येक इंश्योरेंस कर्ता अलग-अलग ऐड-ऑन कवर प्रदान करता है और ऐसे में आप अपनी आवश्यकताओं के अनुसार कवर चुन सकते हैं।
  3. इवेंट इंश्योरेंस पर किसे विचार करना चाहिए?
    यह पॉलिसी उत्सव मनाने वाले पंडाल, ट्रेड शो, सम्मेलन, संगीत कार्यक्रम आयोजित करने वाले लोगों और इवेंट मैनेजमेंट करने वाली कंपनियों के लिए जरूरी है। कोई-कोई व्यक्ति निजी स्तर पर भी बड़ा और भव्य आयोजन करते हैं। उन्हें भी इस तरह की पॉलिसी का लाभ लेना चाहिए क्योंकि अनहोनी कहीं भी हो सकती है।
    1. क्यों है यह जरूरी टूल?
      विभिन्न प्रकार के छोटे बड़े कार्यक्रमों के आयोजन से जुड़े फाइनेंसियल रिस्क को कम करने के लिए इवेंट इंश्योरेंस एक जरूरी टूल है क्योंकि इससे आयोजकों को मानसिक शांति मिलती है। कार्यक्रम के आयोजकों को किसी अनहोनी की स्थिति में आसानी से निपटने में भी मदद मिलती है, खास कर वित्तीय रूप से।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.