फिर हुई डॉलर की बारिश, विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ी इनकी अहमियत

Updated on 21-06-2025 04:26 PM
मुंबईविदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत को फिर अच्छी खबर मिली है। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जबकि फॉरेन करेंसी का अपना भंडार बढ़ा है। दरअसल, 13 जून 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में $2.29 billion (अरब) की खूब बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे एफसीए (FCA) और सोने का भंडार बढ़ना रहा। इससे एक सप्ताह पहले विदेशी मुद्रा भंडार में $5.17 billion की तगड़ी बढ़ोतरी हुई थी।

कहां तक पहुंच गया विदेशी मुद्रा भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 13 जून 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $2.294 billion की शानदार बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर $698.950 billion तक पहुंच गया है। इससे एक सप्ताह पहले यानी 06 जून को अपने भंडार में $5.171 billion की शानदार बढ़ोतरी हुई थी। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion पर के रेकार्ड उच्चतम स्तर पर था।

FCA में खूब बढ़ोतरी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में खूब बढ़ोतरी हुई है। 13 जून 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $1.739 billion की बढ़ोतरी हुई है। अब अपना एफसीए भंडार बढ़ कर $589.426 Billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।\

गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

बीते सप्ताह अपने गोल्ड रिजर्व या स्वर्ण भंडार में बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते 13 जून को अपने सोने के भंडार में $428 million की बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार बढ़ कर USD 86.316 billion हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.