ओपनAI के CEO से मिले IT मिनिस्टर वैष्णव:GPU, मॉडल और ऐप बनाने में भारत के साथ कोलैबोरेशन को तैयार

Updated on 06-02-2025 12:55 PM

IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओपनएआई के CEO सैम अल्टमैन से मुलाकात की और AI स्टैक - GPU, मॉडल और ऐप्स बनाने की भारत की स्ट्रैटजी पर चर्चा की। वैष्णव ने आज यानी बुधवार (5 फरवरी) अपने X हैंडल पर इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, 'ऑल्टमैन GPU, मॉडल और एप तीनों पर भारत के साथ कोलेबोरेशन करने के लिए इंटरेस्टेड हैं। ओपन AI के CEO ने टेक्नोलॉजी के डेमोक्रेटाइजेशन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की।'

वैष्णव ने चंद्रयान 3 मिशन के कम लागत और एक बार में सफल होने वाली स्टोरी भी बताई। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसा मॉडल क्यों नहीं बना सकते जिसकी लागत अन्य देशों की तुलना में काफी कम हो। इनोवेशन इस कॉस्ट को कम कर सकता है।

ऑल्टमैन ऐसे समय भारत आएं हैं, जब ओपन AI के क्षेत्र में डोमिनेंस को चीन की चुनौती मिल रही है। डीपसीक अपने कम लागत वाले एआई मॉडल R1 के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

चीन ने इस AI मॉडल को 60 लाख डॉलर की लागत से बनाया है। चैटजीपीटी जैसे मॉडल्स की तुलना में इसकी कंप्यूटिंग पावर काफी कम है।डीपसीक, चैटजीपीटी को पीछे छोड़ते हुए ऐपल के ऐप स्टोर पर टॉप फ्री एप बन गया है।

OpenAI पॉपुलर AI चैटबॉट ChatGPT की पेरेंट कंपनी

OpenAI ने नवंबर 2022 में दुनिया के लिए ChatGPT अनवील किया था। इस AI टूल ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। म्यूजिक और पोएट्री लिखने से लेकर निबंध लिखने तक, ChatGPT बहुत सारे काम कर सकता है। यह एक कन्वर्सेशनल AI है। एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जो आपको इंसानों की तरह जवाब देता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.