नागरिकों की जिंदगी बनाना और जीवन बचाना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 03-10-2022 05:01 PM

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि विकास गतिविधियों के साथ नागरिकों की जिंदगी को बनाना और उनके जीवन को बचाना सरकार की जिम्मेदारी है। नशा करने से शरीर, मन, बुद्धि और परिवार सभी को नुकसान होता है। नशे के मकड़ जाल में फँसने वाले का जीवन तबाह और बरबाद हो जाता है। समाज को नशामुक्त बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश के सभी बेटे-बेटियाँ, भाई-बहन आज सब एकजुट होकर प्रदेश को नशामुक्त बनाने की प्रतिज्ञा लें। मुख्यमंत्री चौहान गांधी जयंती से प्रदेश में शुरू हुए राज्य व्यापी नशामुक्ति अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने उपस्थित जन-समुदाय को नशामुक्त मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि सरकार और समाज मिल कर प्रदेश को नशामुक्त बनाएंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। हम वृक्षारोपण,लिंगानुपात, पानी बचाने और नशामुक्ति में भी देश में प्रथम स्थान पर आने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नशामुक्त भारत अभियान में प्रदेश हर संभव योगदान देगा। राज्य व्यापी नशामुक्ति अभियान में प्रत्येक नगर और गाँव में नशामुक्ति के लिए जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जाएँगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में नशे की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए ऐसी आबकारी नीति बनाई जाएगी, जिससे शराब को प्रोत्साहन नहीं मिले और न पीने वालों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। हुक्का लॉउंज जैसी गतिविधियाँ प्रदेश की धरती पर नहीं चलेंगी। ड्रग्स और अवैध गतिविधियाँ चलाने वालों पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.