प्रतिज्ञा का 365 दिन पालन करना चिकित्सक का दायित्व: राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 20-11-2022 04:20 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि जीवन की सफलता सेवा भाव के साथ कर्त्तव्य पालन में हैं। दीक्षांत शपथ को 365 दिन याद रखें। चिकित्सक के रूप में प्रतिज्ञा के प्रत्येक शब्द के अनुरूप आचरण भावी जीवन की सफलता का पथ है। राज्यपाल श्री पटेल आज भाभा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज में उपाधि वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि मुख सम्बंधी स्वास्थ सम्पूर्ण स्वास्थ का महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण मुद्दा हैं। दाँत नहीं तो स्वाद नहीं की मान्यता पाचन क्रिया में दाँतों की महत्ता को बताती है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक का सबसे प्रमुख कर्त्तव्य रोगी को शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त करना होता है। किसी भी चिकित्सक का कार्य मात्र शरीर की महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी हासिल करना ही नहीं है। रोग की उत्पत्ति शरीर के भीतर किस प्रकार से होती है, उसके कारणों को भी जानना और समझना आवश्यक है। रोगों के विकारों को दूर करने के कार्यों के साथ ही निरंतर अध्ययन, शोध और अनुसंधान जरूरी है। रोगियों को उपचार के साथ ही रोग निदान और रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में उचित परामर्श देना चिकित्सक का दायित्व है।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि रोग उपचार से अधिक प्रभावी रोगों की रोकथाम के प्रयास होते है। जरूरत मुख स्वास्थ्य और स्वच्छता के सम्बंध में जागरूकता का प्रसार करना है। उन्होंने स्कूलों और ग्रामीण अंचल में जागरूकता शिविर लगाने और मुख स्वास्थ्य रोग निवारक और रोग आधारित उपचार की जरूरतों के लिए एक समग्र मॉडल का विकास करने की जरूरत बताई। विश्वविद्यालयों से कहा कि शिक्षा के प्रसार के साथ विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, कर्त्तव्यबोध, नैतिक मूल्य विकसित करने, उन्हें सामाजिक सरोकारों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाये।

चेयरमेन भाभा ग्रुप डॉ. सुनील कपूर ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक 110 पेंटेंट पंजीकृत कराने में सफलता प्राप्त की है। एक ऐसे रोबोट का निर्माण किया है जो 18 प्रकार की जाँच कर, 5 मिनट में रिपोर्ट दे देता है। भाभा विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर ने विश्वविद्यालय के संबध में जानकारी दी। विद्यार्थियों को प्राचार्य भाभा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज श्री मनोज मित्तल ने दीक्षांत शपथ ग्रहण कराई। श्री सिद्धार्थ अवस्थी ने आभार माना। पी.जे कलाम विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रुति कपूर, भाभा विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति दिलीप कुमार डे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, पालक और शिक्षक मौजूद थे।   


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.