माता-बहनों और उनके परिवार को सुखी रखना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 17-02-2023 05:20 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सुखी रहने के लिए स्वस्थ और सुपोषित रहना बहुत जरूरी है। माता-बहनों और उनके परिवार को सुखी रखना हमारा दायित्व है। आजीविका मिशन इस दिशा में बहनों को स्व-सहायता समूहों से जोड़ कर उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 17 हजार बहनें पंच-सरपंच और अन्य जन-प्रतिनिधियों के रूप में चुनी गई हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन में मंदसौर, नीमच और बुरहानपुर जिले के स्व-सहायता समूह की प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अगर बहनें आर्थिक रूप से सक्षम होंगी तो घर में भी उनकी इज्जत बढ़ेगी। प्रदेश में महिलाओं के प्रति समाज का दृष्टिकोण बदला है। राज्य सरकार समाज में बदलाव, उन्नति और विकास के लिए कमी नहीं छोड़ेगी। बहनों का पोषण का स्तर सुधारने के लिए अनेक प्रयास किए गए हैं। बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की बहनों को सरकार मदद कर ही रही है। अब एक और नई "लाड़ली बहना" योजना बनाई गई है। इस योजना में 5 मार्च से आवेदन भरे जाएंगे और जून से बहनों को एक-एक हजार रूपए प्रतिमाह मिलेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों और उनके परिवार की जिंदगी बदलने के लिए ऐसी अनेक योजनाएँ प्रदेश में संचालित हैं। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। आजीविका मिशन से लाभ उठायें और अपना काम चुनौतीपूर्वक करें। उन्होंने कहा कि सावधानी से जीवन जिये। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता रखें और दूसरों को भी जागरूक करें। शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करें। जनता में सकरात्मक वातावरण बनाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व-सहायता समूह की बहनों से प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की। बहनों ने बताया कि स्वास्थ्य और पोषण के बारे में हमें जो जानकारी मिली है उसे हम जीवन में उतारेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान को बहनों ने अपने विचारों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पूछा कि आजीविका मिशन से क्या परिवर्तन आया है। बहनों ने कहा कि मिशन परिवार की उन्नति और खुशहाली के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.