भारत के 'दफा 302' से श्रीलंका बोर्ड बर्खास्त, विश्व कप खत्म होने से पहले ही काम तमाम

Updated on 06-11-2023 02:36 PM
तूफान किसे कहते हैं... यह फिलहाल टीम इंडिया को देखने पर हर सूरमा टीम को महसूस हो रहा है। एक-दो नहीं, लगातार 8 जीत के बाद रोहित सेना बिल्कुल सिकंदर की तरह सीना ताने सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है तो विश्व विजेता बनने से सिर्फ 2 कदम (सेमीफाइनल और फाइनल) दूर है। हर पैंतरा सटीक बैठ रहा है तो हर खिलाड़ी गजब का प्रदर्शन कर रहा है। पिछले दो महीने में सबकुछ बदल चुका है। टीम की जो कमजोरियां थीं, वही ब्रह्मास्त्र बन चुकी है। कहने को तो दुनिया कह रही है कि भारत को विश्व विजेता बनने से कोई नहीं रोक सकता, लेकिन फिर भी इस सपने को साकार करने के लिए रोहित शर्मा की टीम को अभी भी 2 नॉकआउट मैचों में हर हाल में जीत चाहिए। आइए समझते हैं क्यों वो दोनों मैच जीतने में भारत सक्षम है...

रोहित शर्मा का धोनी वाला अंदाज, खतरनाक रणनीति

रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप-2022 में कई बार मैदान पर गुस्सा होते नजर आए। यह उनकी छवि के विपरीत थी। वह कूल एंड कंपोज कप्तान माने जाते हैं, लेकिन वह पूरे टूर्नामेंट में अतिरिक्त दबाव में दिखाई दिए। हालांकि, इस बार वह असली रोहित नजर आ रहे हैं। उनकी विपक्षी टीम के लिए रणनीति और मैदान पर पॉजिटिव अप्रोच ने काफी कुछ बदल दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी वह लगातार मैदान पर मेसेज भिजवाते दिखे, जिसकी हर कोई तारीफ करते दिखा। कोहली ने भी बताया कि टीम की रणनीति थी कि वह मैदान पर टिकें, जबकि दूसरा बल्लेबाज शॉट खेले। रोहित ऐसे ही कप्तान माने जाते हैं। गेंदबाजों का कप्तान, खिलाड़ियों का कप्तान।

परफेक्ट टीम कॉम्बिनेशन, हर खिलाड़ी दे रहा 100%

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम में काफी कुछ बदल गया है। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम जहां मजबूत दिख रही है तो हर खिलाड़ी मैदान पर परफॉर्म भी कर रहा है। हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी के बिना लगातार आसान जीत बताती है कि इस टीम में अब कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ हर खिलाड़ी के इसी तरह परफॉर्म करने की है। बुमराह, सिराज और शमी की पेस बैटरी कमाल है तो दूसरी ओर कुलदीप और जडेजा स्पिन में मोर्चा संभाले हुए हैं।

घरेलू मैदान, परिस्थिति और चाहने वालों की जनसैलाब

टीम इंडिया के लिए एक और X फैक्टर यह है कि टूर्नामेंट भारत में हो रहा है। चारों तरफ उसके अपने ही लोग हैं। स्टेडियम में जनसैलाब उमड़ रहा है। हर शॉट, कैच और विकेट पर 'जितेगा भारत', विराट-विराट, रोहित-रोहित, बूम-बूम बुमराह, शमी... का शोर विपक्षी टीम को दहलाने के लिए काफी है। देखा जाए तो फैंस इस वक्त 12th प्लेयर की भूमिका में हैं। ऐसा कोई मैदान नहीं है, जिस पर टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी खेला हो। कुल मिलाकर टीम इंडिया को विपक्षी टीम पर कई गुना मानसिक बढ़त हासिल है।

टीम की पॉजिटिव अप्रोच, वनडे में T20 वाला अंदाज

रोहित शर्मा ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतरते हैं तो उनकी कोशिश पहली गेंद से विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की होती है। हमने देखा कि किस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मार्को यानसेन, लुंगी एंगिडी पर हमला बोलते हुए हौसले पस्त कर दिए। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पारी को कौन भूल सकता है। उनके अलावा गिल, कोहली, अय्यर और केएल राहुल का भी यही अंदाज रहा है। देखा जाए तो टीम इंडिया शुरुआती 10 ओवरों में ही विध्वंसक बैटिंग से मैच का रुख तय कर रही है।

राहुल द्रविड़ का मार्गदर्शन और ड्रेसिंग रूम का माहौल

भारतीय जूनियर टीम राहुल द्रविड़ की कोचिंग में विश्व विजेता बनी थी। शुभमन गिल उस टीम का हिस्सा थे। राहुल द्रविड़ बहुत फोकस्ड खिलाड़ी रहे हैं। उनकी प्रोसेस धीमी हो सकती है, लेकिन लक्ष्य से भटकते नहीं हैं। वह टीम को एक ट्रैक पर लाने के बाद अब विश्व विजेता बनने की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्व कप से ठीक पहले टीम की फिटनेस से लेकर दिनचर्या को लेकर भी प्लानिंग की। अब उसका रिजल्ट देखने को मिल रहा है। अब भारतीय क्रिकेट फैंस यही चाहेंगे कि 2003 विश्व कप या 2019 विश्व कप की तरह कोई एक बुरा दिन न आए और टीम इंडिया को रोक ले, वर्ना फिलहाल तो जितने भी सूरमा टूर्नामेंट में हैं सभी हथियार डाल चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.