दवा का पूरा पत्ता लेना जरूरी नहीं, अब हर हिस्से में दिखेगी एक्सपायरी डेट और टैबलेट पर होगा क्यूआर कोड

Updated on 25-05-2023 08:54 PM
नई दिल्ली: आप केमिस्ट से कोई दवा मांगते हैं तो अक्सर वह पूरा पत्ता खरीदने को कहता है। लेकिन जल्दी ही यह स्थिति बदल सकती है। आप टैबलेट या कैप्सूल का पूरा पत्ता लेने के बजाय उतनी ही गोलियां खरीद सकते हैं जितनी आपको जरूरत है। कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री (Consumer Affairs Ministry) इस बारे में एक प्लान बना रही है। इसके मुताबिक दवा के पत्ते के हर हिस्से में मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट दिखेगी। इस तरह अगर आप स्ट्रिप से एकाध टैबलेट भी लेते हैं तो उसमें हर तरह की डिटेल होगी। मिनिस्ट्री इस बारे में इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम कर रही है। साथ ही दवा के पत्ते के दोनों तरफ या हर टैबलेट पर क्यूआर कोड (QR Code) छापने के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि इंडस्ट्री के साथ सलाह-मशविरे के साथ इन विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। अक्सर केमिस्ट ग्राहकों से एकाध टैबलेट लेने के बजाय पूरा पत्ता लेने को कहते हैं। नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) के मुताबिक इस तरह की शिकायतों की संख्या में तेजी आई है। NCH को कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्ट्री रन करती है। इससे मिले आंकड़ों के आधार पर ही मिनिस्ट्री विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। मंत्रालय ने हाल में फार्मा और मेडिकल डेवाइसेज इंडस्ट्री के नुमाइंदों के साथ सलाह-मशविरा किया था। इसमें ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के टॉप अधिकारी भी शामिल हुए।

नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

अधिकारियों का कहना है कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और मंत्रालय ने सुझाव दिया कि दवाओं की पैकेजिंग के लिए नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी को दवा का पूरा पत्ता खरीदने के लिए मजबूर किए जाने से दवा की बर्बादी होती है और ग्राहकों पर अनावश्यक बोझ पड़ता है। एक अधिकारी ने कहा, 'हमने दवा के पत्ते को फाड़ने के लिए परफोरेशन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल का सुझाव दिया है। साथ ही हर स्ट्रिप पर मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट छापने तथा क्यूआर कोड के इस्तेमाल करने को भी कहा है। हमारा फोकस इस बात पर है कि ग्राहकों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ न पड़े।' इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों का कहना है कि हर टैबलेट पर क्यूआर कोड प्रिंट करने की लागत 10 पैसे से भी कम हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.