अभी पक्का नहीं है सैम ऑल्टमैन का माइक्रोसॉफ्ट जाना, OpenAI में ही कर सकते हैं वापसी, जानिए कैसे

Updated on 22-11-2023 02:41 PM
सैन फ्रैंसिस्को : OpenAI के को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन का माइक्रोसॉफ्ट में जाना अब भी तय नहीं है। उन्हें निकालने वाले बोर्ड मेंबर अगर पद छोड़ देते हैं, तो इन दोनों की फिर से OpenAI वापसी हो सकती है। द वर्ज की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। OpenAI से ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन को निकाले जाने के बाद सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट CEO सत्या नडेला ने कहा था कि हमारी कंपनी दोनों को हायर कर रही है। ये दोनों माइक्रोसॉफ्ट की नई एडवांस AI रिसर्च टीम की अगुआई करेंगे। इनके अलावा कुछ कर्मचारी भी जॉइन करेंगे। बाद में OpenAI के 700 में से 500 कर्मचारियों ने बोर्ड को खत लिखकर चेताया कि वे ऑल्टमैन को वापस लाएं नहीं तो वे भी कंपनी छोड़ देंगे।

ऑल्टमैन और OpenAI के कर्मचारियों के बारे में जब नडेला से एक टीवी इंटरव्यू में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह OpenAI बोर्ड, मैनेजमेंट और कर्मचारियों को चुनना है। मैं दोनों विकल्पों के लिए तैयार हूं। माइक्रोसॉफ्ट लगातार इनोवेशन करना चाहता है। इसके लिए उसने OpenAI के साथ साझेदारी की है।'

ऑल्टमैन को OpenAI से निकालने वाले बोर्ड में शामिल थे ये दिग्गज


OpenAI से को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन को हटाने के फैसले ने AI की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस कंपनी के बोर्ड में ऑल्टमैन समेत 6 लोग शामिल थे, जिनमें तीन तो इस कंपनी के बोर्ड में बाहर से आए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

1- ग्रेग ब्रॉकमैन, को-फाउंडर और प्रेजिडेंट

ऑल्टमैन को हटाने की खबर के बाद ब्रॉकमैन ने भी इस्तीफा दे दिया था। OpenAI में आने से पहले ब्रॉकमैन ने Stripe में चीफ टेक्नॉलजी अफसर के रूप में पांच साल बिताए हैं। साल 2020 में OpenAI की शुरुआत के समय उन्होंने कहा था कि इस कंपनी के पहले पांच वर्षों में सबसे बड़ी बाधा इस स्टार्टअप के काम को पूरी तरह सार्वजनिक करने का विचार था। हालांकि समय के साथ अहसास हुआ कि जैसे-जैसे चीजें (अच्छे-बुरे) दोहरे इस्तेमाल वाली होती जाती हैं, तो टेक डिवेलपर के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि हम सिर्फ यह न कहें, ‘ हमने यह चीज बनाई है, दुनिया को तय करने दें कि वह इसका इस्तेमाल कैसे करती है।’ ब्रॉकमैन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है।

2- इल्या सुत्सकेवर, को-फाउंडर

ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन के बाद इल्या ही OpenAI के बोर्ड में इकलौते को-फाउंडर बचे हैं। बताते हैं कंपनी से ऑल्टमैन को हटाने में बड़ी भूमिका इनकी थी। लेकिन अब इन्होंने कहा है कि ऑल्टमैन को निकालने के फैसले में साथ देने का इन्हें अफसोस है। हमने इस कंपनी को जैसे बनाया है, उससे मुझे प्यार है। इसे वापस पहले जैसा करने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। सुत्सकेवर टोरंटो यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में PhD हैं। वह 2015 तक Google में रिसर्च साइंटिस्ट रहे। पहले वह OpenAI में रिसर्च डायरेक्टर थे और बाद में चीफ साइंटिस्ट हो गए।

3- एडम डी'एंजेलो, Quora

वेबसाइट Quora के CEO एडम डी'एंजेलो अप्रैल 2018 में OpenAI के बोर्ड में शामिल हुए थे। उस समय, उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि (सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए) सामान्य AI की दिशा में काम करना अहम और कम सराहनीय है। जनवरी में फोर्ब्स को इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि OpenAI की ताकतों में से एक इसका कैप्ड-प्रॉफिट बिजनेस मॉडल था। आशा है कि हम और बड़ा कॉरपोरेशन बनने के बजाय दुनिया के लिए और भी बहुत कुछ अच्छा कर सकते हैं। एंजेलो ने फेसबुक में चार साल बिताए हैं।

4- ताशा मैककौली, रैंड कॉरपोरेशन

ताशा RAND Corporation में सीनियर मैनेजमेंट साइंटिस्ट हैं। वह OpenAI और GeoSim Systems- दोनों कंपनियों के बोर्ड में हैं। वह 2018 से ओपनएआई के बोर्ड में हैं। उन्होंने पहले स्टार्टअप फेलो रोबॉट्स की सह-स्थापना की है।

5- हेलेन टोनर

टोनर भी ताशा और एंजेलो की तरह OpenAI के कर्मचारी नहीं हैं। वह जॉर्जटाउन के सेंटर फॉर सिक्योरिटी ऐंड इमर्जिंग टेक्नॉलजी में डायरेक्टर ऑफ स्ट्रैटजी ऐंड बेसिक रिसर्च हैं। वह सितंबर 2021 में OpenAI के निदेशक मंडल में शामिल हुए थे। ब्रॉकमैन ने उस समय कहा था कि मैं AI के दीर्घकालिक जोखिमों और प्रभावों पर हेलेन की गहरी सोच को बहुत महत्व देते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.