Kawad Yatra में कांवड़ियों के लिए आईडी प्रूफ लाना जरूरी, Uttarakhand में प्रवेश से पहले मानने होंगे कई नियम

Updated on 17-06-2023 06:31 PM
रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में कावड़ यात्रा के लिए आने वाले कावड़ियों के पास आईडी प्रूफ होना जरूरी होगा। डीजीपी अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों से हरिद्वार से न आने की अपील की है। हिसार कावड़ यात्रा की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। धर्म नगरी हरिद्वार में 4 जुलाई से 15 जुलाई तक होने वाली कावड़ यात्रा के लिए उत्तराखंड के साथ आसपास के राज्य भी तैयारियों में जुट गए हैं। पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में तय किया गया कि इस बार बिना पहचान पत्र के कांवड़ियों को उत्तराखंड में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कावड़ यात्रा की निगरानी के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा। संपूर्ण कावड़ मेला क्षेत्र 333 सीसीटीवी से कवर है, जिसमें पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम भी लगे हैं।

कांवड़ लाने वाले यात्रियों को भी हिदायत दी गई है कि 12 फीट से ज्यादा ऊंची कावड़ लेकर न आए। इसके साथ ही सशर्त डीजे लाने की अनुमति कावड़ यात्रा के दौरान दी जाएगी। डीजे लाने वाले कांवड़ियों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा, लेकिन उसकी आवाज नियंत्रित रखी जाएगी। डीजीपी अशोक कुमार के अनुसार इस बार कावड़ यात्रा में चार करोड़ से अधिक यात्रियों के आने का अनुमान है। 20 वर्षों से हर वर्ष कांवड़ियों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है। इसको देखते हुए इस बार भी भारी संख्या में कांवरियों के आने की उम्मीद है।

जोन में बांटे गए इलाके

भारी संख्या में आने वाले कांवड़ियों को देखते हुए कानून व्यवस्था और यातायात सहित अन्य दिक्कतों को दूर करने के लिए क्षेत्र को 12 सुपर जोन, 32 जोन और 130 सेक्टर में बांटा गया है। इस व्यवस्था में लगे नोडल अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने, अंतरराज्यीय बैरियरों पर संयुक्त पुलिस चेकिंग, सोशल मीडिया पर भेजे जाने वाले संदेशों की निगरानी करने की अपील की है। डीजीपी के अनुसार दिल्ली और मेरठ वापस जाने के लिए कावड़ यात्रियों के लिए हाईवे की बाईं ओर की लेन आरक्षित की जाएगी। इस दौरान शिविर और भंडारे आदि भी हाईवे से 20 से 30 मीटर दूरी पर लगाए जाएंगे।

पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
कावड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में जाम की स्थिति न हो इसके लिए चारधाम यात्रियों से हरिद्वार से न होकर जाने की अपील की जा रही है। बताया कि जिसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा, जो यात्रियों को इस संबंध में जागरुक करेंगे। जल्द ही इसके लिए रूट भी तैयार किया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने सभी राज्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में इस संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है। हरिद्वार पुलिस ने यात्रियों के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था की है। जिस पर स्कैन करने के बाद कांवड़ियों को हरिद्वार क्षेत्र में पार्किंग, रूट और पुलिस सहायता की जानकारी मिल जाएगी।

शिविर के लिए होगा सत्यापन

इसके साथ ही सांप्रदायिक विवादों से बचने के लिए यात्रा मार्ग और शिविरों में रहने वाले लोगों का सघन सत्यापन किया जाएगा। राष्ट्र विरोधी तत्वों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर रोक लगाने के लिए इसकी निगरानी की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि सावन की अवधि में कावड़ यात्रा के समाप्त होने के बाद हर सोमवार, सोमवती अमावस्या और मोहर्रम को देखते हुए भी वर्तमान प्रबंध को बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एडीजी अभिनव कुमार, डॉक्टर वी मुरुगेशन, एडीजी हरियाणा ममता सिंह, नॉर्थ दिल्ली के ज्वाइंट कमिश्नर विवेक किशोर, ईस्ट दिल्ली की ज्वाइंट कमिश्नर छाया शर्मा, एडीजी मेरठ जोन यूपी राजीव सभरवाल सहित हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के पुलिस अधिकारी शामिल रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.