सूर्यकुमार यादव की जगह मुश्किल, सैमसन ने भी मौका गंवाया, इन तीन खिलाड़ियों का World Cup 2023 से पत्ता कटा?

Updated on 31-07-2023 02:26 PM

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 में अब सिर्फ दो महीने का ही समय बचा है। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट के महाकुंभ से पहले भारत ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 10 वनडे मैच ही खेल पाएगा। बावजूद इसके टीम इंडिया की तैयारी आधी-अधूरी ही लग रही है। अब भी प्लेयर्स को आजमाने का दौर जारी है। बैटिंग ऑर्डर में एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। न तो कोई ब्लू प्रिंट है और न ही अबतक ये तय किया गया है कि किन 15 या 16 खिलाड़ियों को स्क्वॉड में मौका मिलेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी मौजूदा वनडे सीरीज में कोच राहुल द्रविड़ नए-नए खिलाड़ियों को न सिर्फ आजमा रहे हैं।


ईशान की मजबूत दावेदारी
वर्ल्ड कप के लिए बल्लेबाजी के दावेदारों को परखने की भारत की रणनीति उछाल भरी पिच पर नहीं चल पाई। वेस्टइंडीज ने बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे मैच में छह विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज बराबर कर दी। वर्ल्ड कप से महज 10 मैच पहले रोहित और विराट को आराम देने के फैसला लिया गया। ईशान किशन वर्ल्ड कप के दौरान पारी का आगाज शायद ही करेंगे, लेकिन उन्होंने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़कर दूसरे विकेटकीपर (बशर्ते केएल राहुल वर्ल्ड कप के लिए फिट हों) के तौर पर अपना दावा मजबूत कर दिया है।

सूर्या का पत्ता कटना तय
सूर्यकुमार यादव एक बार फिर वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल सके। जोखिम उठाकर खेलना सूर्या का स्वभाविक खेल है, लेकिन इस तरह के खेल से उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए खुद की ही दावेदारी कमजोर कर ली है। उन्हें वनडे में इसे बदलने की जरूरत है।

संजू-अक्षर ने गंवाया मौका
संजू सैमसन के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, जो दूसरे मैच में 19 गेंद में नौ रन ही बना सके और अक्षर पटेल (1 रन) ने भी सुनहरा मौका गंवा दिया। बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों के कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखते हुए उन्हें तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। दोनों खिलाड़ी शॉर्ट पिच गेंदों के सामने जूझते दिखे। अक्षर सीमित ओवरों की क्रिकेट में गेंदबाज की तुलना में अच्छे बल्लेबाज बनते जा रहे हैं इसलिए उन्हें चौथे नंबर पर उतारा गया। हालांकि इस पोजिशन के लिए श्रेयस अय्यर के फिट होने का इंतजार है।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.