कश्मीरी पंडितों को बिना सुरक्षा घाटी में जाने को मजबूर करना निर्दयता...', राहुल गांधी की पीएम मोदी को चिट्ठी

Updated on 04-02-2023 05:43 PM
नई दिल्‍ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में उन्‍होंने कश्‍मीरी पंडितों का दर्द बयां किया है। भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्‍होंने कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की बात बताई। इस प्रतिनिमंडल ने उनसे दुखद हालातों के बारे में बताया। मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए अपने खत में राहुल ने कहा कि आतंकियों की टारगेटेड किलिंग के शिकार कश्मीरी पंडितों को बिना सुरक्षा घाटी में जाने के लिए मजबूत करना निर्दयी कदम है।

    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह चिट्ठी हिंदी में लिखी है। उन्‍होंने इसे माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर शेयर भी किया। खत शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा- 'प्रधानमंत्री जी, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने मुझसे मिलकर अपने दुखद हालात बताए। आतंकियों की टारगेटेड किलिंग के शिकार कश्मीरी पंडितों को बिना सुरक्षा गारंटी घाटी में जाने के लिए विवश करना निर्दयी कदम है। आशा है, आप इस विषय में उचित कदम उठाएंगे।'

    राहुल ने खत की शुरुआत पीएम मोदी की कुशलता की आशा करते हुए की। फिर वह सीधे घाटी में विस्‍थापित कश्‍मीरी पंडितों पर आ गए। उन्‍होंने हाल में कश्‍मीरी पंडितों की टारगेटेड किंलिंग का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि इन हत्‍याओं से घाटी में डर और निराशा का माहौल है।

    राहुल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक पड़ाव में उनकी मुलाकात कश्‍मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल से हुई। इसने बताया कि सरकार के अधिकारी उन्‍हें कश्‍मीर घाटी में वापस काम पर जाने को मजबूर कर रहे हैं। ऐसे हालातों में सुरक्षा और सलामती की पक्‍की गारंटी के बिना उन्‍हें घाटी में काम पर जाने के लिए मजबूर करना निर्दयी कदम है। राहुल ने हालात सुधरने तक इन कर्मचारियों की सेवाएं जनसुविधा जैसे कार्यों में लेने की अपील की है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
     20 June 2026
    जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
     20 June 2026
    लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
     20 June 2026
    कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
     19 June 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
     19 June 2026
    चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
     19 June 2026
    कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
     19 June 2026
    नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
     16 June 2026
    कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
    Advt.