कुदर्शन ध्यान को समय रहते दूर करना ही हितकारी : मुनि संवेगरत्न सागर

Updated on 30-08-2026 01:05 PM
रायपुर। विवेकानंद नगर के ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में ज्ञान की गंगा बह रही है। मुनि संवेगरत्न सागर के मुखारविंद से श्रावक-श्राविकाएं जिनवाणी का श्रवण कर आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर हो रहे हैं। शनिवार को मुनिश्री ने धर्मसभा में कुदर्शन ध्यान से दूरी बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते क़ुदर्शन ध्यान से सुदर्शन ध्यान की ओर नहीं आए तो धर्म और संस्कृति से विमुख हो जाओगे। 

मुनिश्री ने कहा कि चील सबसे ऊंचाई पर उड़ती है लेकिन उसकी दृष्टि सबसे नीचे होती है। चकोर ऊंचाई पर नहीं उड़ पाता लेकिन उसकी दृष्टि चंद्रमा की तरफ रहती है। इसी प्रकार मानव भव प्राप्त करने के पश्चात दृष्टि यदि इंद्रियों के पोषण पर रहे तो अनुकूलता का राग और मिथ्यात्व की पीड़ा रहती है। यह अनुकूलता का राग विष पर विश्वास करता है। 

जो कुदर्शन ध्यान का भागी रहता है वह अनुकूलता के राग से घिरे रहता है। मिथ्यात्व की पीड़ा में फंसे रहता है। अपने धर्म और संस्कृति से दूर होकर कुदर्शन के कारण अपने ही धर्म और संस्कृति का निंदक हो जाता है। कुदर्शन ध्यान से बचना ही होगा। ये कुदर्शन ध्यान ही अन्य दर्शन का अनुरागी बना देगा। बोध को प्राप्त करना है, अन्य दर्शन को प्राप्त नहीं करना है।



दुर्लभ बोधी नहीं बनना है। यदि यह बंध हो जाए तो उत्तम निमित्त, देव,गुरु व धर्म भी मिल जाए तो क़ुदर्शन ध्यान में घिरकर कुछ समझ नहीं आता। दुर्लभ बोधी अशुभ कर्म का उदय हो जाए तो सब अच्छा भी सामने होने पर भी दिखाई नहीं देता।  कुदर्शन ध्यान का रागी  देव, गुरु और धर्म से विमुख हो जाता है। जीव कुदर्शन से जुड़कर सुदर्शन से भटक जाता है।


मुनिश्री ने कहा कि कुदर्शन ध्यान संसार में मिथ्यात्व से घेरकर विपरीत क्रियाओं में ले जाता है। जैसे मानव के दुख को दूर करने के लिए सृष्टि में जो परिवर्तन होता है वह विज्ञान है। वहीं मानव के जीवन में जो दुख आए जो दृष्टि में परिवर्तन करता है वह धर्म है। धर्म से दूर होकर दुख,दुर्गति व पीड़ा का सर्जन होता है। संसार में वीतराग विज्ञान आपको कुदर्शन ध्यान से बचाता है।

22 दिवसीय गिरनार नेमी तप की तपस्या पूर्ण
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष जसराज लुनिया एवं महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि 150 तपस्वियों का 22 दिवसीय गिरनार नेमी तप पूर्ण होने पर 28 अगस्त को सामूहिक पारणा कराया गया। लाभार्थी परिवार ने सभी तपस्वियों का तिलक, माला और श्रीफल से सम्मान किया। चातुर्मास समिति की ओर से पारणा के पश्चात लाभार्थी परिवार के हाथों तपस्वियों को तपस्या की स्मृति में उपहार भेंट किए गए। श्रावक-श्राविकाओं ने तपस्वियों की कठिन साधना की अनुमोदना करते हुए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.