इजराइल का नया हर्मीस 900 ड्रोन बेहद खास अगर कार का ड्राइवर निशाने पर है, तो सिर्फ वही मारा जाएगा

Updated on 22-12-2023 01:32 PM

इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) के पास एक बेहद अनूठा और खतरनाक हथियार आया है। इसका नाम है हर्मीस 900 ड्रोन। इसे कोशेव या द स्टार भी कहा जा रहा है। IDF ने इस ड्रोन के बारे में खुद कुछ खास नहीं बताया है, लेकिन कुछ जानकारी सामने जरूर आ चुकी है।

‘डिफेंस प्रोक्योरमेंट इंटरनेशनल’ और ‘द सन’ की रिपोर्ट्स में हर्मीस 900 के कुछ फीचर्स बताए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक- इस ड्रोन का निशाना इतना सटीक है कि अगर एक चलती कार में चार लोग हैं और सिर्फ ड्राइवर को निशाना बनाना है तो यह ड्राइवर को ही खत्म करेगा। बाकी पैसेंजर्स को हमले से कोई नुकसान नहीं होगा।

गेम चेंजर साबित होगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक- हर्मीस 900 न सिर्फ इजराइल के आसमान को महफूज बनाएगा, बल्कि इसका फायदा उसके दोस्त मुल्कों को भी होगा। यह हर्मीस 400 का ही अपडेटेड वर्जन बताया जा रहा है, लेकिन पुराने और नए हर्मीस में जमीन-आसमान का फर्क है। 

इसकी खूबियों पर नजर डालते हैं...

हर्मीस 900 को हिब्रू में कोशेव या द स्टार कहा गया है

ये कई तरह के गाइडेड बम ले जा सकता है

एक बार में 30 घंटे उड़ान भर सकता है

500 किलोग्राम वजन ले जा सकता है

HD ऑप्टिकल सेंसर्स से लैस

स्पेशल एरियल सर्विलांस सिस्टम

पिन पॉइंट लेजर टारगेट मार्कर्स

ये खूबियां इसलिए अहम

इजराइल को हमास और हिजबुल्लाह के अलावा ईरान से भी खतरा है। IDF की ग्राउंड ऑपरेशन फोर्स और नेवी को यह बिल्कुल सटीक टारगेट और लोकेशन बताएगा। अगर इनके लिए टारगेट दूर रहा तो यह हर्मीस 900 खुद टारगेट हिट करेगा।

इसके सभी कैमरे रियल टाइम कवरेज करेंगे। कंट्रोल रूम पामचिन एयरबेस पर बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक- 20 दिसंबर को इजराइल ने गाजा में पहली बार इसका इस्तेमाल किया। कंट्रोल रूम में सिर्फ दो पायलट (ऑपरेटर) मौजूद थे। इनमें से एक ने कहा- अभी हमने बेहद छोटे लेजर बम इस्तेमाल किए हैं।

इस पायलट के मुताबिक- हर्मीस 900 दो तरह से टारगेट हिट कर सकता है। पहला- अगर किसी व्हीकल के ड्राइवर को मारना है तो हम सिर्फ उसे ही मार गिराएंगे, बाकी पैसेंजर्स को कोई नुकसान नहीं होगा। दूसरा- अगर किसी इलाके में मौजूद किसी बड़े टारगेट को तबाह करना है तो 10 मीटर दायरे में यह किसी भी चीज का नाम-ओ-निशान मिटा देगा।

क्या कहते हैं पायलट

हर्मीस 900 के ऑपरेशन का जिम्मा स्पेशल पायलट यूनिट को सौंपा गया है। इसके किसी मेंबर का नाम नहीं बताया गया है। एक पायलट की उम्र तो सिर्फ 20 साल है। उसने कहा- हमें ट्रेनिंग में खास बात यह सिखाई गई है कि किस बम का इस्तेमाल किस मिशन में किया जाए। हम आखिरी सेकंड्स में भी बम का डायरेक्शन बदल सकते हैं। इतना ही नहीं चाहें तो उसे किसी खाली जगह पर भी एक्सप्लोड कर सकते हैं।

आम दिनों में हर्मीस 900 को ऑपरेट करने की जरूरत नहीं होगी, इसे किस एरिया में फ्लाई करना है, ये खुद सेंसर्स से तय कर लेगा। इसके पास एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक मैपिंग सिस्टम है। ऑपरेशन में RPA (रिमोटली पायलोटेड एयरक्राफ्ट) टेक्नोलॉजी की जाएगी। एक पायलट ने कहा- RPA इसलिए है, ताकि हर चीज यह खुद तय कर सके। हमें सिर्फ नजर रखना है।

इसके कैमरे कभी बंद नहीं होंगे। फिर चाहे ये जमीन पर हो या आसमान में। हर्मीस का पहला ड्रोन 2012 में आया था। इसमें जो मिसाइलें इस्तेमाल की जाएंगी, उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.