इजराइल के मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ ने इस्तीफा दिया:हमास के हमले को नाकाम न कर पाने की जिम्मेदारी ली

Updated on 23-04-2024 01:33 PM

इजराइली सेना के खुफिया विभाग के चीफ मेजर जनरल अहरोन हलीवा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले को नाकाम न कर पाने की जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ा है। वे पहले सीनियर ऑफिसर हैं, जिन्होंने हमले को नाकाम न कर पाने की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दिया है। सेना ने अहरोन हलीवा के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

मेजर हलीवा ने सेना को दिए इस्तीफे में लिखा है, "7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल पर घातक हमला किया था। उस हमले का पता लगाने में मेरे नेतृत्व में काम कर रही टीम नाकाम रही। तभी से मैं सीने में दर्द लेकर जी रहा हूं। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं अपने पद से इस्तीफा दूंगा।"

हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर 5 हजार से ज्यादा मिसाइल्स और ड्रोन्स से हमला किया था। इस हमले में इजराइल के मुताबिक 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। वहीं हमास ने 250 से ज्यादा लोगों को बंदी बना लिया था। यह हमला पिछले कुछ इजराइल पर अब तक हुए सबसे बड़े हमलों से एक था, जिसे रोकने में इजराइली सेना नाकाम रही थी।

हलीवा के बाद कई अधिकारी दे सकते हैं इस्तीफा
इजराइल के विपक्षी दल के नेता याइर लैपिड ने भी पीएम नेतन्याहू से हमास के खिलाफ युद्ध के अंत का इंतजार किए बिना, "तुरंत" पद छोड़ने की मांग की है। लैपिड ने कहा है कि अक्टूबर 7 के हमले के बाद लोगों ने नेतन्याहू पर विश्वास खो दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेजर हलीवा के बाद कई और सीनियर अधिकारी हमले को नाकाम न कर पाने की जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ने की पेशकश कर सकते हैं। हलीवा ने ये भी कहा है कि वो इंटेलिजेंस में हुई चूक पर हो रही जांच में सहयोग करेंगे।

दूसरी तरफ, इजराइली सेना ने भी मेजर हलीवा के इस्तीफे पर बयान जारी किया है। सेना ने कहा है कि मेजर हलीवा अगला इंटेलिजेंस चीफ चुने जाने तक अपने पद पर बने रहेंगे। सेना अब तक दी गई मेजर की सेवाओं के लिए उनको धन्यवाद देती है।

इजराइल के पलटवार में 34 हजार लोगों की मौत
इजराइल में हमास के हमले के बाद नेतन्याहू ने जंग की घोषणा कर दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइल जाकर नेतन्याहू से मुलाकात कर हमास के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ देने का फैसला किया था।

अब फिलिस्तीन में 6 महीने से जंग जारी है। इजरायल के सैन्य अभियान में 34,097 लोग मारे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.