हमास का धरती से हमेशा के लिए नामोनिशान मिटा देंगे, इजरायल के सैनिकों ने लिया प्रण, गाजा में होगा महायुद्ध?

Updated on 16-10-2023 01:41 PM
तेलअवीव: हमास के भीषण आतंकी हमले में अपने सैकड़ों जवानों को खोने वाली इजरायली सेना ने प्रण किया है कि वह धरती से हमास का नाम हमेशा के लिए मिटाकर ही दम लेगी। इजरायल के 3 लाख सैनिक हमास के गाजा स्थित ठिकानों पर धावा बोलने को तैयार हैं। इजरायली सैनिकों ने अब बीती रात प्रण किया है, 'धरती से वे हमास का नामो निशान हमेशा के लिए मिटाकर ही दम लेंगे। इजरायल के सैनिकों ने यह प्रण ऐसे समय पर लिया है ज‍ब खुलासा हुआ है कि इजरायली सेना के कुछ कमांडर पिछले 18 महीने से गाजा पर कब्‍जे के लिए जोर दे रहे थे।

इजरायली सैनिकों और आम नागरिकों के हमास हमले में मारे जाने पर इजरायली सेना के अंदर दुख भी है और गुस्‍सा भी। लेकिन इजरायली सेना के लिए आने वाले दिन बहुत कठिन और खतरनाक होने जा रहे हैं। इजरायल के चारों तरफ कई ऐसे अरब देश बसे हैं जो उसके अस्तित्‍व से ही नफरत करते हैं। हमास के सबसे बड़े समर्थक ईरान ने तो खुली धमकी तक दे दी है। इजरायल ने अब तक हमेशा अपनी सैन्‍य ताकत के बल पर इन दुश्‍मन देशों को काबू में रखने में कामयाबी हासिल की है।

गाजा में नरक बनी 11 लाख लोगों की जिंदगी


हालांकि इजरायल की वर्तमान नेतन्‍याहू सरकार 10 दिन बाद भी अभी भी हमास के अचानक हुए हमले से उबर नहीं पाई है और हैरान है। हमास के इस हमले में अब तक इजरायल के 1400 लोग मारे गए हैं। पीएम नेतन्‍याहू पर अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन की ओर से भारी दबाव है और इसी वजह से उन्‍हें दक्षिणी गाजा में पानी की सप्लाई को चालू करना पड़ा है। हालांकि अभी भी बिजली सप्‍लाई अभी भी गाजा में शुरू नहीं हो सकी है। मेडिकल सप्‍लाई भी अब खत्‍म होती जा रही है जिससे गाजा के 11 लाख लोगों को नरक जैसी जिंदगी भुगतनी पड़ रही है।

फलस्‍तीनी भी इजरायल के हमले में बड़ी तादाद में मारे गए हैं और हालत यह है कि मुर्दाघर के भर जाने की वजह से लाशों को आइसक्रीम के फ्रीजर में रखना पड़ रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र ने मौतों को लेकर बहुत गंभीर चेतावनी दी है। इससे पहले इजरायल ने उत्‍तरी गाजा के लोगों को चेतावनी दी थी कि वे घर छोड़कर चले जाएं क्‍योंकि सेना जल, नभ और जमीन तीनों से हमास पर जोरदार हमला बोलने जा रही है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाद एर्दान ने कहा कि उनके देश को गाजा पर कब्जा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन घनी आबादी वाले तटीय इलाके को नियंत्रित करने वाले फिलिस्तीनी हमास आतंकवादी समूह को खत्म करने के लिए जो कुछ भी जरूरी होगा, वह करेगा।

गाजा पर कब्‍जे का कोई इरादा नहीं: इजरायल


सीएनएन साक्षात्कार के दौरान रविवार को उनकी टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा इजरायल को एन्क्लेव पर कब्जा करने के खिलाफ चेतावनी देने के कुछ ही घंटों बाद आई, क्योंकि यहूदी राष्ट्र ने संकेत दिया था कि वह हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है। जवाब में, एर्दान ने कहा: 'हमें गाजा पर कब्जा करने या गाजा में रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है, लेकिन चूंकि हम अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं और एकमात्र रास्ता, जैसा कि राष्ट्रपति (बााइडेन) ने कहा है, हमास को खत्म करना है, इसलिए उनकी क्षमताओं को ख़त्म करने के लिए जो भी आवश्यक है, वह करना है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.