इजराइली सैनिकों ने फिलिस्तीनियों के 16 कब्रिस्तान तोड़े नेतन्याहू बोले- जंग नहीं रोकेंगे

Updated on 22-01-2024 02:54 PM

इजराइली सेना ने गाजा में कम से कम 16 कब्रिस्तानों में फिलिस्तीनियों की कब्र तोड़ी। अमेरिकी मीडिया हाउस CNN के मुताबिक उन्होंने कई वीडियोज और सैटेलाइट तस्वीरें देखी हैं। इनमें इजराइली सैनिकों की तोड़ी गई कब्रें दिखाई दे रही हैं।

सैनिकों ने मारे गए लोगों को कब्र से भी निकाला। संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि गाजा में जो कुछ हो रहा है वो किसी जनसंहार से कम नहीं है। गाजा में 7 अक्टूबर से शुरू हुई जंग में अब तक 25 हजार फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

दूसरी तरफ, नेतन्याहू ने जंग रोकने से इनकार कर दिया है। हमास ने बंधकों के बदले जंग रोकने की मांग की थी। नेतन्याहू ने कहा कि उन्हें अलग फिलिस्तीन देश की मांग मंजूर नहीं है।

वहीं, इजराइली सेना ने रविवार को लेबनान में आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमले किए। इसमें अब तक दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, इस आतंकी संगठन को आर्थिक तौर पर जबरदस्त नुकसान हुआ है।

हमास ने माना 7 अक्टूबर को गलतियां भी हुईं

इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 से जंग जारी है। ये वही दिन था, जब हमास के आतंकियों ने इजराइल में घुसकर हमले किए थे और इसमें 1200 इजराइली नागरिक मारे गए थे। 234 लोगों को किडनैप किया गया था। इनमें से 130 अब भी हमास की कैद में हैं।

हमास ने पहली बार इस हमले पर बयान दिया है। 16 पेज के इस बयान के मुताबिक- इजराइल गाजा और फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ कई साल से साजिश रच रहा है और 7 अक्टूबर को पहली बार इसका जवाब दिया गया।

बयान में आगे कहा गया- ऑपरेशन अल अक्सा फ्लड के दौरान हंगामा हुआ और इसकी वजह से कुछ गलतियां भी हुईं। इजराइली सेना भी परेशान हो गई थी। हम अपना टारगेट हासिल नहीं कर पाए। इजराइल के पास अब भी वक्त है कि वो सीजफायर के लिए तैयार हो जाए। हम तब तक जंग जारी रखेंगे।

अंग्रेजी और अरबी में जारी बयान में हमास ने कहा- इजराइल के खिलाफ एक्शन जरूरी था, क्योंकि उसने फिलिस्तीन के इलाकों पर कब्जा कर रखा है। इजराइल को गाजा में कार्रवाई फौरन बंद करनी चाहिए। वहां नरसंहार किया जा रहा है। गाजा के फ्यूचर के बारे में इजराइल या दुनिया की दूसरी ताकतें फैसला नहीं कर सकतीं। फिलिस्तीन के लोग खुद अपने फ्यूचर के बारे में फैसला करेंगे।

  • हमास ने माना 7 अक्टूबर को गलतियां भी हुईं

  • अंग्रेजी और अरबी में जारी बयान में हमास ने कहा- इजराइल के खिलाफ एक्शन जरूरी था, क्योंकि उसने फिलिस्तीन के इलाकों पर कब्जा कर रखा है। इजराइल को गाजा में कार्रवाई फौरन बंद करनी चाहिए। वहां नरसंहार किया जा रहा है। गाजा के फ्यूचर के बारे में इजराइल या दुनिया की दूसरी ताकतें फैसला नहीं कर सकतीं। फिलिस्तीन के लोग खुद अपने फ्यूचर के बारे में फैसला करेंगे।

  • बयान में आगे कहा गया- ऑपरेशन अल अक्सा फ्लड के दौरान हंगामा हुआ और इसकी वजह से कुछ गलतियां भी हुईं। इजराइली सेना भी परेशान हो गई थी। हम अपना टारगेट हासिल नहीं कर पाए। इजराइल के पास अब भी वक्त है कि वो सीजफायर के लिए तैयार हो जाए। हम तब तक जंग जारी रखेंगे।

  • हमास ने पहली बार इस हमले पर बयान दिया है। 16 पेज के इस बयान के मुताबिक- इजराइल गाजा और फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ कई साल से साजिश रच रहा है और 7 अक्टूबर को पहली बार इसका जवाब दिया गया।

  • इजराइल और हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 से जंग जारी है। ये वही दिन था, जब हमास के आतंकियों ने इजराइल में घुसकर हमले किए थे और इसमें 1200 इजराइली नागरिक मारे गए थे। 234 लोगों को किडनैप किया गया था। इनमें से 130 अब भी हमास की कैद में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.