इजरायली विदेश मंत्री ने यूएन चीफ को कहा हमास का हमदर्द, विश्व शांति के लिए लिए बताया खतरा

Updated on 07-12-2023 01:21 PM
तेल अवीव: इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस पर हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया है। कोहेन ने गुतारेस के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यूएन चीफ के तौर पर उनका कार्यकाल विश्व शांति के लिए खतरा है। इजरायल की ये प्रतिक्रिया गुतारेस की गाजा में युद्ध रोकने की मांग पर आई है। गुतारेस ने इजरायल और हमास के बीच युद्ध में तत्काल युद्धविराम का आग्रह किया है। उन्होंने सुरक्षा परिषद से हस्तक्षेप की मांग करते हुए यूएन चार्टर के एक क्लॉज 99 का हवाला दिया है।

एली कोहेन ने कहा कि 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल में हमास के अत्याचारों के कारण गाजा में दो महीने से चल रहे युद्ध में संघर्ष विराम के लिए गुतारेस का आह्वान फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास के लिए समर्थन है। गुतारेस हमास को समर्थन जताके जुर्गों की हत्याओं, शिशुओं का अपहरण और महिलाओं के बलात्कार किए जाने का समर्थन कर रहे हैं। वह दुनिया में शांति के लिए खतरा बन रहे हैं।

एंटोनियो गुतारेस ने क्या कहा है

गुटेरेस ने बुधवार को यूएन चार्टर के आर्टिकल 99 के तहत 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद को पत्र लिखा है और गाजा में युद्धविराम की अपील की है। 1989 के बाद यह पहली बार है कि किसी महासचिव ने इस आर्टिकल का उपयोग किया है। ये आर्टिकल यूएम प्रमुख को ऐसे मामले को परिषद के ध्यान में लाने की अनुमति देता है, जिससे उनको लगता है कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा है। इस आर्टिकल के तहत लिखे पत्र में गुतारेस ने गाजा में मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान करते हुए कहा है कि इजराल और हमास की जंग की वजह से वहां मानवीय संकट खाड़ हो रहा है।

गाजा पट्टी में जंग के बाद इजरायल लगातार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस पर भड़का हुआ है। गुतारेस की ओर से बार-बार गाजा में जंग के बाद बदतर होते हालात पर बयान आ रहे हैं। गुतारेस के गाजा में आम लोगों की मौतों पर फिक्र को इजरायल की ओर से हमास का समर्थन कहा जा रहा है। बता दें कि 7 अक्टूबर के हमले के बाद गाजा पट्टी में लड़ाई छिड़ी हुई है। इजरायल की सेना की ओर से बीते दो महीने से लगातार गाजा पट्टी में हमले कर रही है। जिसमें करीब 16 हजार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लाख लोगों को अब तक घर छोड़कर जाना पड़ा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.