इजराइली डेलिगेशन इजिप्ट पहुंचा लाल सागर में US-UK ने हूती विद्रोहियों का हमला नाकाम किया

Updated on 11-01-2024 12:41 PM

इजराइल और हमास की जंग में सीजफायर की नई कोशिश शुरू हो गई है। बुधवार को इजराइल का एक डेलिगेशन इजिप्ट की राजधानी काहिरा पहुंचा। माना जा रहा है कि यहां कतर के अफसर भी मौजूद हैं। नई कोशिश के तहत इजराइल चाहता है कि हमास सबसे पहले 132 बंधकों को रिहा करे और इसके बाद उससे किसी तरह की बातचीत शुरू हो।

दूसरी तरफ, अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन्स शुरू कर दिए हैं। बुधवार को दोनों देशों की नेवी ने एक कम्बाइंड ऑपरेशन में हूती विद्रोहियों का एक बड़ा हमला नाकाम कर दिया।

काहिरा में नए सिरे से बातचीत

बातचीत के लिए काहिरा पहुंचे इजराइली डेलिगेशन में शामिल अफसरों के नाम नहीं बताए गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक- इजिप्ट और कतर के अलावा इस बातचीत में अमेरिका भी शामिल है। इजराइल ने कुछ दिन पहले साफ कर दिया था कि हमास से बातचीत की पहली शर्त ये है कि वो सबसे पहले 132 बंधकों को रिहा करे और इसके बाद किसी तरह की बातचीत हो सकती है।

इजिप्ट के एक अफसर ने इस शर्त की पुष्टी की है। उसने कहा- हम सब मिलकर हमास को इस बात के लिए तैयार करना चाहते हैं कि अगर वो बंधकों को छोड़ देता है तो गाजा में हालात सुधर सकते हैं।

कुछ दिन पहले एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इजराइली इंटेलिजेंस एजेंसी मोसाद को बंधकों की लोकेशन मिल चुकी है, लेकिन दिक्कत ये है कि हमास का आतंकी सरगना सिनवार उन्हें शील्ड के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।

हूती विद्रोहियों पर हमला

अमेरिका और ब्रिटेन ने लाल सागर में हूती विद्रोहियों को लगातार दूसरे दिन बड़ा नुकसान पहुंचाया। यहां हूती विद्रोहियों के ड्रोन और मिसाइल्स मौजूद थीं। इनका इस्तेमाल ट्रेड शिप्स को हाईजैक करने में किया जाता था। माना जा रहा है कि इनमें ज्यादातर हथियार और छोटी मिसाइलें ईरान ने ही हूती विद्रोहियों को मुहैया कराई थीं।

इजराइल पर अमेरिकी दबाव बढ़ा
इजराइल और अरब देशों के रिश्ते सुधारने के लिए अमेरिका लगातार कोशिश करता रहा है। सितंबर 2023 में प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने साफ तौर पर कहा था कि वो अपने टैन्योर में इजराइल और अरब देशों के बीच नॉर्मल डिप्लोमैटिक रिलेशन चाहते हैं। बाइडेन ने इस मामले में खास तौर पर सऊदी अरब का नाम लिया था। हालांकि, इजराइल और हमास जंग के बाद यह काम मुश्किल नजर आता है।

मंगलवार को एंटनी ब्लिंकन ने इसी तरफ इशारा किया और अच्छे रिश्तों की पहल इजराइल की तरफ से कराए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा- अरब वर्ल्ड में अमन की बहुत जरूरत है और मैं चाहता हूं कि इजराइल अब अरब देशों से अपने रिश्ते सुधारे। उसके पास यह बहुत अच्छा मौका भी है, क्योंकि अरब देश भी नहीं चाहते कि इस इलाके में जंग के हालात बार-बार बनें।

अमेरिका के फाइटर जेट्स और ब्रिटिश नेवी ने बुधवार को मल्टीलेवल ऑपरेशन शुरू किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक- हूती विद्रोहियों की तरफ से अमेरिका के एक जहाज को निशाना बनाए जाने की तैयारी थी। इसके पहले ही रेड सी में तैनात अमेरिकी वॉरशिप आईजनहॉवर ने एक्शन लिया। इसमें ब्रिटिश नेवी ने भी मदद की। इसके बाद हूती विद्रोहियों के हमले को नाकाम कर दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.