इजराइली सेना के चीफ ने इस्तीफा दिया:हमास के हमले को न रोक पाने की जिम्मेदारी ली, 6 मार्च को पद छोड़ेंगे हर्जेई हलेवी

Updated on 22-01-2025 01:29 PM

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जेई हलेवी ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक उन्होंने 7 अक्टूबर को 2023 को इजराइल पर हुए हमास हमले की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया।

हलेवी के साथ IDF दक्षिणी कमान के चीफ मेजर जनरल यारोन फिंकेलमैन ने भी इस्तीफा दिया है। हलेवी कहा, 'यह फैसला बहुत पहले लिया गया था। अब, जब IDF युद्ध के सभी क्षेत्रों में हावी है और बंधक वापसी के एक और समझौते पर काम चल रहा है, तो समय आ गया है।'

हलेवी ने प्रधानमंत्री को इस्तीफे की चिट्ठी भेजी है, जिसमें लिखा है कि वे 6 मार्च को IDF छोड़ देंगे। वहीं, फिंकेलमैन ने इस्तीफे की तारीख नहीं बताई है। दोनों अधिकारियों ने गाजा में शुरू हुए सीजफायर के प्रभावी होने के 2 दिन बाद इस्तीफा दिया है।

हमास हमले की जिम्मेदारी लेने वाले सबसे सीनियर अधिकारी 

हलेवी ने चिट्ठी में लिखा- 7 अक्टूबर की सुबह मेरी कमान के तहत सेना इजराइल के नागरिकों की रक्षा करने के अपने मिशन में विफल रही। इजराइल ने इसकी भारी कीमत चुकाई। इस भयानक विफलता के लिए मेरी जिम्मेदारी हर दिन, हर घंटे मेरे साथ रहती है। मेरे जीवन के बाकी हिस्सों में भी मेरे साथ रहेगी।

उन्होंने कहा कि वे अपने वादे के मुताबिक इस्तीफा दे रहे हैं। हलेवी ने अपनी और IDF की सफलता का भी जिक्र किया है, जिसमें लेबनान में हिजबुल्लाह, सीरिया में असद सरकार और हमास को सीजफायर डील के लिए मजबूर करना शामिल है।

CNN के मुताबिक इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने हमास के हमले को रोकने में विफलता की जांच पूरी करने के लिए हलेवी को 30 जनवरी तक की समय सीमा दी थी। सुरक्षा चूक के कारण इस्तीफा देने वाले वो सबसे सीनियर इजराइली अधिकारी हैं।

विपक्षी पार्टी ने PM नेतन्याहू से इस्तीफा मांगा 

हर्जेई हलेवी ने जनवरी 2023 में तीन साल का कार्यकाल शुरू किया था। गाजा में जंग शुरू होने के बाद से ही हलेवी ने कई मौकों पर 7 अक्टूबर को हुए हमले को न रोक पाने की जिम्मेदारी ली है।

हलेवी के इस्तीफे के बाद इजराइल के विपक्षी नेता यायर लैपिड ने पीएम नेतन्याहू से इस्तीफा मांगा है। लैपिड ने कहा कि वह सैन्य प्रमुख हर्जेई हलेवी के पद छोड़ने के लिए उन्हें सलाम करते हैं, लेकिन अब पीएम और उनकी सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेने और इस्तीफा देने का वक्त आ चुका है।

इजराइल-हमास के बीच बीते 15 महीनों से जारी जंग रविवार, 19 जनवरी को थम गई है। इजराइल ने सीजफायर के पहले दिन 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। इससे पहले हमास ने भी इजराइल की 3 महिला बंधकों को रिहा किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.