राफा में ऑपरेशन नहीं रोकेगा इजराइल : नेतन्याहू बोले जो हमले रोकने की सलाह दे रहे हैं, हकीकत में वो हमें जंग हारने को कह रहे हैं

Updated on 19-02-2024 01:18 PM

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर दुनिया के दबाव में झुकने से साफ इनकार कर दिया है। अमेरिका, यूरोप और इनके अलावा कई देश इजराइल से गाजा के राफा इलाके में हमले बंद करने को कह रहे हैं। नेतन्याहू ने इसे मानने से इनकार कर दिया है।

इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा- कुछ लोग हमें ये सलाह दे रहे हैं कि राफा में हमले बंद किए जाएं। मैं उन्हें साफ बता देना चाहता हूं कि इस वक्त राफा पर हमले बंद करने का मतलब होगा कि इजराइल ये जंग हार जाए और ऐसा कभी नहीं होगा।

बाइडेन का भी दबाव

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश फॉरेन सेक्रेटरी लॉर्ड कैमरन ने हाल ही में नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की थी। दोनों नेताओं ने इजराइली प्रधानमंत्री से कहा था कि वो राफा इलाके में हमले फौरन बंद करें। इनकी दलील थी कि राफा में रिफ्यूजी कैम्प हैं और यहां वो लोग मौजूद हैं जो गाजा के बाकी इलाकों से जान बचाकर यहां पनाह लिए हुए हैं।

दूसरी तरफ, इजराइली सरकार और सेना दोनों का कहना है कि राफा के रिफ्यूजी कैम्प्स में सिविलियन्स के साथ हजारों हमास आतंकी मौजूद हैं और यहां से वो गाजा के दूसरे हिस्सों में जाकर इजराइली सेना पर हमले कर रहे हैं।

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेतन्याहू ने खुद बाइडेन और कैमरन से बातचीत कबूल की। कहा- मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि जो लोग भी राफा में हमले बंद करने की सलाह दे रहे हैं या मांग कर रहे हैं, वो दरअसल इजराइल को जंग हारने का मश्विरा दे रहे हैं। मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा। हमने अपनी सेना को ऑपरेशन की खुली छूट दी है और ये जारी रहेगी।

राफा में हमास की चार बटालियन

इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) का दावा है कि गाजा के राफा इलाके में हमास की चार बटालियन मौजूद हैं और IDF इन्हें खत्म करके रहेगी। इसके बाद राफा के इलाके को खाली कराया जाएगा। हमारी कोशिश है कि वहां जो भी सिविलियन्स मौजूद हैं, उन्हें नुकसान नहीं पहुंचे।

एक अनुमान के मुताबिक- राफा में इस वक्त 14 लाख लोग हैं। इनमें ज्यादातर वो लोग हैं तो इजराइली ऑपरेशन शुरू होने के बाद गाजा के अलग-अलग हिस्सों से भागकर यहां पनाह लेने पहुंचे हैं।हाल ही में इजिप्ट और अमेरिका के कुछ डिप्लोमैट्स इजराइल गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक- इन लोगों ने इजराइल को धमकी दी थी कि अगर उसने राफा में हमले बंद नहीं किए तो यूरोप और इजराइल के बीच सिक्योरिटी ट्रीटी रद्द कर दी जाएगी। अब इस धमकी का भी नेतन्याहू ने जवाब दे दिया है।

इजराइल को और हथियार मिलेंगे

अमेरिका हमास के खिलाफ जारी जंग के बीच इजराइल को बम और हथियार भेजने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी मीडिया हाउस द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक इजराइल को करीब 500 पाउंड के एक हजार MK-82 बम और KMU-572 गोला बारूद दिए जाएंगे। KMU-572 गोला बारूद सटीक जगहों पर निशाना लगाने में माहिर हैं।

ये रिपोर्ट उस वक्त आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति हर एक मंच पर जाकर जंग रुकवाने की कोशिश करने के दावे कर रहे हैं। दावे के मुताबिक इजराइल को हथियार भेजने की एक डील का एसेसमेंट सामने आया है। इसमें अमेरिका ने इस आशंका को खारिज किया है कि इन हथियारों का इस्तेमाल मानवाधिकारों के उल्लंघन में किया जाएगा। जबकि इजराइली हमलों में अब तक 28 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अब तक 2 बार कांग्रेस से प्रस्ताव पास कराए बगैर इजराइल को हथियार भेज चुके हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक अमेरिका जो गोला-बारूद इजराइल भेजने की तैयारी कर रहा है, उससे गाजा में 19 हफ्तों तक जंग जारी रह सकती है।

इजराइल ने मांग की है कि जल्द से जल्द ये हथियार उन्हें भेजे जाएं। उधर, शुक्रवार को बाइडेन ने कहा था कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात कर सीजफायर की मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.