गाजा में युद्धविराम का ऐलान नहीं करेगा इजरायल, युद्ध जीतना है मकसद...इजरायली पीएम नेतन्‍याहू की दो टूक

Updated on 31-10-2023 02:15 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि वह न तो इस्‍तीफा देंगे और न ही युद्धविराम का ऐलान करेंगे। नेतन्‍याहू इस बात से अच्‍छी तरह से वाकिफ हैं सात अक्‍टूबर को हमास की तरफ से हुए हमलों के बाद देश की जनता उनसे किस हद तक नाराज हैं। हमास के हमलों में 1400 इजरायलियों की मौत हो गई थी। सोमवार को नेतन्‍याहू ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान उन्‍होंने अपने इस्‍तीफे समेत युद्धविराम पर जारी खबरों पर भी कई बातें कहीं। हमास के हमले के बाद से ही इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने गाजा पर हवाई हमले शुरू किए। फिलहाल इजरायली सेना गाजा में दाखिल हो चुकी है और जमीनी हमलों को विस्‍तार होता जा रहा है।

इस्‍तीफा देने से भी इनकार
नेतन्‍याहू से पूछा गया था कि क्‍या वह अपने पद से इस्‍तीफा देने के बारे में सोच रहे हैं। इस पर उनका जवाब था, 'केवल एक चीज जिसके लिए मैं इस्‍तीफे के बारे में सोचता हूं, वह है हमास। हम उन्हें इतिहास के कूड़ेदान में फेंकने जा रहे हैं। यही मेरा लक्ष्य है और यह मेरी जिम्मेदारी है।' नेतन्याहू ने इसके साथ ही यह भी कहा कि वह संघर्ष विराम के लिए राजी नहीं होंगे। उनका कहना था कि संघर्ष विराम हमास के सामने आत्मसमर्पण करने जैसा होगा। इसका मतलब होगा कि इजरायल ने आतंकवाद के सामने, हमास की बर्बरता के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उनका कहना था कि वह ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। उन्‍होंने कहा कि इजरायल ने यह युद्ध शुरू नहीं किया। इजरायल यह युद्ध नहीं चाहता था। लेकिन अब इजरायल इस युद्ध को जीतकर ही रहेगा।

गाजा में जमीनी हमले तेज
इजरायली सैनिकों ने गाजा पट्टी में जमीनी अभियान तेज कर दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। आईडीएफ द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, तटीय क्षेत्र में हमास के आतंकवादियों के साथ संघर्ष के दौरान, आईडीएफ सैनिकों ने दर्जनों लोगों को मार डाला। इन सैनिकों ने खुद को इमारतों और सुरंगों में बंद कर लिया था और सैनिकों पर हमला करने का प्रयास किया था। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार बयान में कहा गया था कि एक घटना में, जमीनी सैनिकों द्वारा निर्देशित एक आईडीएफ विमान ने हमास से संबंधित एक इमारत के अंदर एक स्टेजिंग पोस्ट पर हमला किया, जिसमें आतंकवादी समूह के 20 से अधिक गुर्गे थे।

सीरिया में रनवे तबाह
इस बीच गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में सोमवार को जेनिन इलाके में आईडीएफ और फिलिस्तीनी आतंकियों के बीच गोलीबारी में दो फिलिस्तीनी मारे गए। एक और घटनाक्रम में आईडीएफ ने सीरियाई सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। रविवार को सीरिया की ओर से गोलान पहाड़ियों पर दागी गई मिसाइल के जवाब में इजरायल वायु सेना ने दक्षिण सीरियाई सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इजरायल ने कुछ दिन पहले सीरिया के दमिश्क हवाईअड्डे पर मिसाइलें दागीं थी। मिसाइल हमले में रनवे को नष्ट कर दिया गया था ताकि हथियार और गोला-बारूद के लिए हवाईअड्डे का इस्तेमाल करने से आतंकवादियों को रोका जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.