राफा पर भी हमला करेगा इजराइल:बाइडेन की सलाह नहीं मानेंगे नेतन्याहू; US प्रेसिडेंट ने कहा था- रेड लाइन क्रॉस न करें

Updated on 12-03-2024 12:12 PM

इजराइली सेना गाजा के बाहरी हिस्से राफा पर हमला के लिए तैयार है। यह जानकारी अमेरिकी वेबसाइट ‘पॉलिटिको’ ने सूत्रों के हवाले से दी है। अमेरिका और इजराइल के रिश्तों के लिहाज से यह अहम अपडेट है।

दरअसल, पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक इंटरव्यू के दौरान वॉर्निंग दी थी कि वो राफा पर हमले का इरादा छोड़ दें। अब अमेरिकी वेबसाइट की रिपोर्ट बता रही है कि नेतन्याहू झुकने को तैयार नहीं हैं।

चंद सेकंड में पलटे बाइडेन

शनिवार को बाइडेन ने अमेरिकी टीवी चैनल एमएसएनबीसी को इंटरव्यू दिया। इसमें एक सवाल के जवाब में कहा- हम गाजा की जंग को बढ़ने नहीं देंगे और इजराइल को राफा पर हमले से रोका जाएगा, राफा रेड लाइन यानी लक्ष्मण रेखा है। हालांकि, चंद सेकंड बाद वो पलट गए और कहा- रेड लाइन जैसी कोई बात नहीं है।

बाइडेन ने कहा- राफा रेड लाइन है, लेकिन हम इजराइल को अकेला नहीं छोड़ेंगे। इजराइल की हिफाजत बहुत अहम है। इसलिए रेड लाइन वाली जो बात मैंने कही, उसे भूल जाइए। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि नेतन्याहू खुद भी राफा में मिलिट्री ऑपरेशन करना चाहेंगे।

एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने कहा- 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल में क्या हुआ था, ये सबको मालूम है। इसके पहले नेतन्याहू ने पॉलिटिको की ही पेरेंट कंपनी एक्सेल स्प्रिंगर से कहा था- मैं जानता हूं कि रेड लाइन क्या है। आप भी जानते हैं कि रेड लाइन क्या होती है। रेड लाइन वो है जो हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमले के दौरान क्रॉस की थी।

चुपचाप मदद कर रहे हैं अरब देश

नेतन्याहू ने इसी इंटरव्यू में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा- इस जंग के दौरान हमें कुछ अरब देशों की तरफ से चुपचाप सपोर्ट मिल रहा है। वो जानते हैं कि हमास वास्तव में ईरान का मोहरा है।

हमास का दावा है कि गाजा पर हमले के दौरान अब तक 31 हजार फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। करीब 20 लाख बेघर हो चुके हैं। दूसरी तरफ, इजराइल ने पिछले महीने दावा किया था कि जंग में हमास के 12 हजार आतंकी मारे जा चुके हैं।

नेतन्याहू ने कहा था- मुझे लगता है कि यह जंग अब 4 से 6 हफ्ते ही चलेगी। हम आर्मी के साथ मिलकर हर चीज पर नजर रख रहे हैं। कुछ प्लान हैं, इन्हें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर नहीं बताया जा सकता। मैं मानता हूं कि गाजा में ड्रिकिंग वॉटर की दिक्कत बहुत ज्यादा है।

पहले भी अमेरिकी सलाह ठुकरा चुके हैं नेतन्याहू

पिछले महीने नेतन्याहू ने दुनिया के दबाव के सामने झुकने से साफ इनकार कर दिया था। अमेरिका, यूरोप और इनके अलावा कई देश इजराइल से गाजा के राफा इलाके में हमले न करने को कहा था। नेतन्याहू ने इसे मानने से इनकार कर दिया था।

इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा था- कुछ लोग हमें ये सलाह दे रहे हैं कि राफा में हमले न किए जाएं। मैं उन्हें साफ बता देना चाहता हूं कि इस वक्त राफा पर हमले न करने का मतलब होगा कि इजराइल ये जंग हार जाए और ऐसा कभी नहीं होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश फॉरेन सेक्रेटरी लॉर्ड कैमरन ने पिछले महीने नेतन्याहू से

फोन पर बातचीत की थी। दोनों नेताओं ने इजराइली प्रधानमंत्री से कहा था कि वो राफा इलाके में हमले न करें। इनकी दलील थी कि राफा में रिफ्यूजी कैम्प हैं और यहां वो लोग मौजूद हैं जो गाजा के बाकी इलाकों से जान बचाकर यहां पनाह लिए हुए हैं।

दूसरी तरफ, इजराइली सरकार और सेना दोनों का कहना है कि राफा के रिफ्यूजी कैम्प्स में सिविलियन्स के साथ हजारों हमास आतंकी मौजूद हैं और यहां से वो गाजा के दूसरे हिस्सों में जाकर इजराइली सेना पर हमले कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.