इजरायल ने गाजा सीमा पर जुटाए 1 लाख सैनिक, हमास पर महाप्रहार की तैयारी, हिज्‍बुल्‍ला ने भी दी धमकी

Updated on 09-10-2023 04:13 PM
तेलअवीव: इजरायल ने अपने 700 नागरिकों की मौत के बाद हमास के खिलाफ जोरदार प्रहार की तैयारी कर ली है। इजरायल ने गाजा सीमा के पास 1 लाख सैनिकों को इकट्ठा कर लिया है। इजरायल की सेना का इरादा गाजा में घुसकर हमास के आतंकियों को चुन-चुनकर शिकार करने का है। हमास से जंग के लिए इजरायल ने अपने रिजर्व सैनिकों को भी मोर्चे पर बुला लिया है। इजरायल ने ऐलान किया है कि वह हमास की सेना को पूरी तरह से खत्‍म करके रहेगी ताकि भविष्‍य में वो कभी भी हमला करने की सोच न सकें। वहीं हमास पर जमीनी कार्रवाई की आशंका के बीच लेबनान के हिज्‍बुल्‍ला ने इजरायल को धमकी दी है।

इजरायल की सेना के एक प्रवक्‍ता ने कहा कि उनके देश ने हमास के साथ जारी युद्ध को देखते हुए 1 लाख रिजर्व सैनिकों को इकट्ठा किया है। इन सैनिकों को अभी दक्षिणी इजरायल में इकट्ठा किया गया है। इसके अलावा इजरायल ने बड़े पैमाने पर टैंक और अन्‍य घातक हथियार भी जमा कर लिए हैं। इजरायली सेना ने कहा कि हमारा काम यह सुनिश्चित करना होगा कि इस युद्ध के बाद हमास के पास कोई भी सैन्‍य क्षमता न रहे ताकि वह इजरायल के नागरिकों को धमका न सके।

गाजा से हमास को खत्‍म करने की तैयारी


इजरायली सेना ने कहा कि इसके अलावा हम यह भी सुनिश्चित करेंगे हमास गाजा पट्टी में भी शासन नहीं कर सके। उसने कहा कि इजरायल की सेना अभी उन आतंकियों को ठिकाने लगा रही है जो इजरायल में घुस गए थे। इस बीच इजरायल की सेना लगातार फलस्‍तीनी इलाकों में भारी बमबारी कर रही है। इजरायली हमले के बाद कई इलाके कब्रिस्‍तान में बदल गए हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्‍याहू ने कहा है कि हमें लंबे और कठिन युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। उधर, हमास ने दावा किया है कि वह इजरायल के अल अक्‍सा मस्जिद और पश्चिमी किनारे में की गई कार्रवाई का बदला ले रहा है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह खूनी संघर्ष लंबा चलने वाला है। एक इजरायली विशेषज्ञ इफ्रेम इनबार ने कहा कि इजरायल अब गाजा पर पूरी तरह से हमला बोल सकता है। इसके बाद इजरायल की सेना हमास को गाजा में सत्‍ता से उखाड़ फेकने का प्रयास करेगी। उन्‍होंने कहा कि पीएम नेतन्‍याहू ने अपने बयान में इसके संकेत दिए हैं। इजरायल हवाई हमले में हमास के नेतृत्‍व को तितर बितर करने के बाद जमीनी हमला करेगा। इस बीच ईरान ने इजरायल को जमीनी हमला करने को लेकर चेतावनी दी है। ईरान के करीबी हिज्‍बुला ने तो लेबनान की सीमा से हमले भी शुरू कर दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.