गाजा में जंग की इजरायल को चुकानी पड़ रही है भारी कीमत, चौंकाने वाला है एक दिन का खर्च, जानें

Updated on 25-11-2023 02:48 PM
तेल अवीव: इजरायल की सेना गाजा पट्टी में लगातार सैन्य अभियान चला रहा है। 48 दिन तक लगातार लड़ाई के बाद शुक्रवार को दोनों पक्षों ने एक समझौता करते हुए युद्धविराम किया है। हालांकि ये अस्थायी विराम है और चार दिन बाद लड़ाई फिर से शुरू हो सकती है। इस लड़ाई में गाजा पट्टी बुरी तरह से तबाह हो गया है। खासतौर से उत्तरी गाजा मलबे का ढेर बन चुका है। वहीं दूसरी ओर इजरायल के लिए भी ये युद्ध काफी महंगा साबित हो रहा है। हमास की ओर से कोई खास विरोध ना झेलने के बावजूद एक मोटी रकम इजरायल को अपने इस सैन्य अभियान पर खर्च करनी पड़ रही है।

वित्तीय परामर्श फर्म लीडर कैपिटल मार्केट्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गाजा पट्टी में इजरायल को अपने सैन्य अभियान के चलते साल 2023-2024 में अपनी इकॉनमी में करीब 48 अरब अमेरिकी डॉलर (इजरायली केंसी शेकेल में करीब 180 अरब शेकेल) का नुकसान होने का अनुमान है। फर्म ने कहा कि इस युद्ध में खर्च हो रही राशि का दो-तिहाई हिस्सा इजरायल वहन करेगा। जबकि बाकी की खर्च अमेरिका सैन्य सहायता के रूप में वहन करेगा।

हर दिन खर्च हो रहे 270 मिलियन डॉलर

इजरायली राष्ट्रीय आर्थिक परिषद ने लीडर कैपिटल मार्केट्स के अनुमान से भी ज्यादा खर्च की बात इस युद्ध में कही है। परिषद का कहना है कि इजरायली अर्थव्यवस्था पर युद्ध के चलते 200 अरब शेकेल (54 अरब डॉलर) का भार पड़ने जा रहा है। इजरायली वित्त मंत्रालय ने युद्ध के हर दिन के खर्च का अनुमान लगाते हुए कहा है कि आईडीएफ के एक दिन के अभियान में करीब 270 मिलियन डॉलर का नुकसान देश की अर्थव्यवस्था को उठाना पड़ रहा है।

ब्लूमबर्ग ने इन रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि इजरायल के राजकोषीय गणित का मतलब है कि सरकार को अपने इस सशस्त्र संघर्ष से निपटने के लिए काफी हद तक उधार लेना होगा। यह देखते हुए कि तेल अवीव ने गोल्डमैन ग्रुप इंक सहित वॉल स्ट्रीट बैंकों के माध्यम से येन, यूरो और डॉलर में अंतरराष्ट्रीय ऋण जारी किया है। बता दें कि हमास की ओर से 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला करके 1400 लोगों की जान ले ली गई थी और 200 से ज्यादा का अपहरण कर लिया था। हमले के बाद इजरायल सरकार ने गाजा के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया था। 7 अक्टूबर से इजरायल की हवाई और जमीनी सेना गाजा में हमले कर रही है। गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय ने कहा है कि गुरुवार तक इजरायली बलों के हमलों में 14,854 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इनमें 6,150 से ज्यादा बच्चे शामिल है। वहीं 36,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.