हमास को मुंहतोड़ जवाब दे रहा इजरायल, अमेरिका से मांगे हथियार, भारत उतारेगा कारगिल का 'अहसान'!

Updated on 09-10-2023 04:03 PM
तेलअवीव: हमास ने इजरायल पर मुंबई हमलों जैसा भीषण आतंकी हमला किया है। हमास के आतंकी इजरायल में जमीन, हवा और समुद्र से घुस आए हैं और अभी भी कई मोर्चों पर लड़ाई जारी है। इस बीच इजरायल के 1 लाख सैनिक गाजा की सीमा पर तैनात हैं और कभी भी हमास पर धावा बोल सकते हैं। इस बीच इजरायल ने अमेरिका से हथियारों की मदद मांगी है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा है कि वह इजरायल को घातक गोला बारूद भेज रहा है। अमेरिका का सबसे घातक एयरक्राफ्ट कैरियर भी इजरायल के पास पहुंच रहा है। इजरायल भारत का अभिन्‍न मित्र है और हर संकट में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। इजरायल ने भारत को कारगिल युद्ध के दौरान बंकर को तबाह करने वाले बम दिए थे और इसके बाद भारत ने पाकिस्‍तानी सेना को खदेड़ने में सफलता हासिल की थी। ऐसे में अ‍ब सवाल उठ रहा है कि क्‍या भारत अपने दोस्‍त को हथियार भेजेगा...

ईरान, हिज्‍बुल्‍ला और सीरिया के हमले के खतरे के बीच अमेरिका ने महाविनाशक युद्धपोत यूएसएस गेरार्ल्‍ड फोर्ड और 5 गाइडेड मिसाइल क्रूजर तथा डेस्‍ट्राॅयर भेजे हैं। ये सभी अभी भूमध्‍यसागर में हैं। अब इन्‍हें इजरायल के पास भेजा जा रहा है। यही नहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा है कि अमेरिका अपने घातक फाइटर जेट और हमलावर विमानों को इस इलाके में बढ़ा रहा है ताकि क्षेत्रीय प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा दिया जा सके। उनके मुताबिक, यह बताता है कि अमेरिका, इजरायल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इससे पहले जो बाइडन और इजरायल के पीएम नेतन्‍याहू के बीच रविवार को बातचीत हुई थी और सैन्‍य रशद को तत्‍काल रवाना कर दिया गया था।

इजरायल और हमास का युद्ध लंबा खिंचेगा


इजरायल अपने आयरन डोम सिस्‍टम के लिए अमेरिका से मिसाइलें मांग रहा है। इसके अलावा गोला बारूद भी इजरायल ने अमेरिका से मांगे हैं। अमेरिका ने कहा है कि सेना की तैनाती का उद्देश्‍य ईरान, सीरिया और अन्‍य देशों या आतंकी गुटों को इस भीषण संघर्ष में शामिल होने से रोकना है। इसके अलावा अमेरिकी नागरिकों की रक्षा के लिए पर्याप्‍त युद्धपोत मुहैया कराना है। विशेषज्ञों का कहना है कि इजरायल और हमास के बीच यह युद्ध अभी बहुत लंबा खिंचने जा रहा है। खुद नेतन्‍याहू ने भी माना है कि यह युद्ध लंबा और चुनौतीपूर्ण होगा। इससे आशंका जताई जा रही है कि इजरायल को अभी और ज्‍यादा हथियारों की जरूरत पड़ने जा रही है।

इजरायल के हथियारों से लैस भारतीय सेना


ऐसे में कई विशेषज्ञ भारत को यह सलाह दे रहे हैं कि वह तत्‍काल अपने हथियारों के भंडार को बढ़ाए और उनके उत्‍पादन को भी तेज करे। अगर कोई आपात स्थिति आती है तो इजरायल को निर्यात भी कर सकता है। भारत और इजरायल के बीच रक्षा संबंध बहुत ही मजबूत हैं। इजरायल भारत को हथियार देने वाले टॉप 3 देशों में आता है। भारत इजरायल से मिसाइलों से लेकर जासूसी के उपकरण तक खरीदता है। भारत ने जिस स्‍पाइस बम से बालाकोट में हमला किया था, वह इजरायल का बनाया हुआ है। भारत ने इजरायल बड़े पैमाने पर राइफल खरीदा है। भारत के पास मौजूद सर्चर और हेरोन ड्रोन को इजरायल ने ही बनाया है। इसके अलावा बराक एंटी मिसाइल सिस्‍टम भी इजरायल के सहयोग से बनाया गया है।

कारगिल युद्ध में इजरायल ने निभाई थी भारत से दोस्‍ती


इजरायल ने भारत को आवाक्‍स निगरानी विमान दिया है जिससे भारत दुश्‍मन के घर में आसानी से नजर रख पाता है। साल 1999 में जब कारगिल की चोटियों पर पाकिस्‍तानी सैनिकों ने अड्डा जमा लिया था, तब इजरायल ने ही भारत को बंकर तबाह करने वाले बम दिए थे। भारत के फाइटर जेट ने जब पाकिस्‍तानी बंकरों पर इन्‍हें गिराया तो उन्‍हें भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। इजरायल ने अपने आपातकालीन जखीरे से भारत को ये बम दिए थे जो दोनों देशों के बीच दोस्‍ती को दर्शाता है। पीएम मोदी के सत्‍ता में आने के बाद दोनों देशों के बीच दोस्‍ती एक नई ऊंचाई पर पहुंची है। ऐसे में अब भारत पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। पीएम मोदी ने इस हमले को आतंकी घटना बताकर अपने इरादे साफ कर दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.