इजराइल-हमास जंग, अब तक 25 बंधकों की मौत 24 घंटे में 100 हमास ठिकाने तबाह

Updated on 06-01-2024 12:54 PM

7 अक्टूबर को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग जारी है। जंग के पहले दिन हमास के आतंकी करीब 240 लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे। इनमें से 25 बंधकों की मौत हो गई है। इजराइल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने जानकारी दी है। मारे गए बंधकों में ऐसे बंधक भी हैं जिन्हें इजराइली सैनिकों ने ही गोली मार दी थी। वहीं, हमास का कहना है कि कई बंधक इजराइली बमबारी में मारे गए हैं।

इधर, इजराइली सेना लगातार हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है। सेना ने पिछले 24 घंटे में हमास के 100 ठिकाने तबाह किए। वहीं, इजराइली बमबारी के चलते गाजा में रह रहे 19 लाख लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। UN ने कहा- गाजा की 90% आबादी विस्थापित हुई है। यहां की आबादी करीब 22 लाख है।

लेबनान में हमले तेज
IDF की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक- अब हमास की तरह ही हिजबुल्लाह को भी संभाला जाएगा। इसकी वजह यह है कि साउथ लेबनान की तरफ से इजराइल पर हमले न सिर्फ तेज हो गए थे, बल्कि इनमें ईरान में बने हथियारों का इस्तेमाल भी हो रहा था। हिजबुल्लाह की कोशिश इजराइल की सेना को दो मोर्चों पर एक साथ उलझाना था। अब इसका जवाब उसी तरह दिया जा रहा है, जैसा गाजा में दिया जा रहा है।

डोरोन बोली- मेरी बेटियों को 7 अक्टूबर की हर बात याद है
इजराइल-हमास के बीच हुए सीजफायर के दौरान रिहा हुई डोरोन काट्ज एशर ने CNN को बताया- मेरी बेटियों को 7 अक्टूबर की हर बात याद है। वो सायरन की आवाज के साथ सोकर उठी थीं। हम उन्हें शेल्टर में ले गए थे। फिर धीरे-धीरे गोलियों की आवाज तेज होती गई और हमारे शेल्टर का दरवाजा खोल दिया गया।

डोरेन ने आगे बताया- हमास ने मुझे, मेरे माता-पिता और मेरी 5 और 2 साल की दोनों बेटियों को अगवा कर लिया था। हमें दूसरे बंधकों के साथ एक ट्रैक्टर के पीछे बैठा दिया गया। इसके बाद एक लड़ाके ने गोली चलानी शुरू कर दी। मुझे पीठ पर और मेरी 2 साल की बेटी को पैर पर गोली लगी। इस दौरान मेरी मां की मौत हो गई। गाजा पहुंचने के बाद हमें पहले एक घर में और फिर अस्पताल में रखा गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.