इजराइल ने UN स्टाफ के खिलाफ सबूत दिए किडनैपिंग, हथियार सप्लाई करने में मदद कर रहे थे कर्मचारी जंग के बीच 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत

Updated on 29-01-2024 12:58 PM

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजराइल ने हमास अटैक में UN स्टाफ के शामिल होने के सबूत दिए हैं। इजराइल ने कहा- UN के एक स्टाफ मेंबर ने इजराइली महिला को अगवा करने में हमास आतंकियों की मदद की थी। इसके अलावा एक मेंबर आतंकियों को हथियार सप्लाई कर रहा था। एक स्टाफ मेंबर ने लोगों की जान भी ली थी।

इजराइल ने 26 जनवरी को UN एजेंसी के स्टाफ पर हमास अटैक में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसके बाद 12 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। इस बीच जॉर्डन-सीरिया बॉर्डर पर बने अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर रविवार देर रात ड्रोन अटैक हुआ। इसमें 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई।गाजा में इजराइली लोगों को बसाने का प्लान

इजराइल गाजा में अपने लोगों को बसाने का प्लान बना रहा है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, 12 मंत्रियों का कहना है कि जंग के बाद गाजा में नई बस्तियां बनाई जाए और इनमें इजराइली नागरिकों को बसाया जाए।

रिपोर्ट के कहा गया कि यहूदी सेटलर्स अब गाजा बॉर्डर के पास पहुंचने लगे हैं। सेटलर्स वो यहूदी हैं जिन्हें इजराइल की सरकार फिलिस्तीनी इलाकों में बसाती है। 27 जनवरी को कुछ सेटलर्स ने 2 इजराइली बच्चों को देश का झंडा थमाकर गाजा बॉर्डर के नीचे से गाजा पट्टी की तरफ भेजा दिया।

UN की फंडिंग बंद न करें देश
UN स्टाफ पर लगे आरोपों के बाद 9 देशों ने UN एजेंसी को दी जाने वाली फंडिंग रोक दी। इसके बाद UN ने अमेरिका समेत 8 देशों से अपील की है कि वो इस संगठन की फंडिंग बंद न करें, क्योंकि ये दुनिया में उन देशों या वहां के लोगों की मदद करता है जो किसी न किसी रूप में हिंसा या भूख से जुड़ी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

दूसरी तरफ, फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक अहम बातचीत शुरू हो रही है। इसमें इजराइल और हमास के बीच सीजफायर कराने के अलावा होस्टेज डील पर विचार किया जाएगा।

UN चीफ की अपील

UN चीफ एंतोनियो गुतरेस ने कहा- हमें अपने 12 कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत और सबूत मिले थे। इसके बाद तेजी से एक्शन लिया गया और 9 कर्मचारियों को हटा दिया गया। ये सभी UN रिलीफ एंड वर्क एजेंसी यानी UARWA से जुड़े थे। इन पर आरोप थे कि इजराइल में 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमलों में इनकी भी भूमिका थी। इन लोगों ने इन हमलों में हिस्सा लिया था।

अब तक इजराइल और UN दोनों ने ही इन कर्मचारियों और इनके रोल की डीटेल्स पब्लिक नहीं की हैं। गुतरेस के मुताबिक, अगर हमें अगले महीने के लिए फंड्स नहीं मिले तो गाजा में रहने वाले करीब 20 लाख लोगों को खाना और पीने का पानी तक नहीं भेजा जा सकेगा। जिन लोगों के इन हमलों में शामिल होने का आरोप है है, उनमें से एक की मौत हो चुकी है।

UNRWA के चीफ फिलिप लजारिनी ने कहा कि एजेंसी की साख को बचाने के लिए सभी आरोपियों को बर्खास्त करने का फैसला किया गया। इस एजेंसी को 1948 में उन फिलिस्तीनियों को राहत पहुंचाने के लिए बनाया था, जो इजराइली कब्जे में बेघर हो गए थे।

फिलहाल ये एजेंसी गाजा, वेस्ट बैंक, सीरिया, जॉर्डन और लेबनान में 60 लाख लोगों की मदद कर रही है। इसका आम नागरिकों तक राहत का सामान पहुंचाना और उनकी मदद करना है। अब तक अमेरिका, ब्रिटेन, फिनलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इटली, जर्मनी, फिनलैंड और स्विटजरलैंड UNRWA को फंड रोकने का ऐलान कर चुके हैं।

सीजफायर के लिए नए सिरे से बातचीत

अमेरिकी की अगुआई में हमास और इजराइल के बीच सीजफायर की नई कोशिश शुरू हो गई है। इसके लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस में बातचीत शुरू होने जा रही है।

 इस बातचीत के किसी नतीजे तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें कतर को भी शामिल किया गया है। हालांकि, दिक्कत ये है कि इजराइल और कतर के बीच कई मामलों में मतभेद साफ तौर पर सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि इजराइल और हमास को साफ तौर पर ये बता दिया गया है कि अब कोई न कोई डील करनी ही होगी।

इजराइल की मांग है कि हर हाल में सबसे पहले बंधकों को रिहा किया जाए। दूसरी तरफ, हमास की मांग है कि कोई भी डील तभी हो सकती है, जब इजराइल कम से कम एक महीने का सीजफायर तय करे और इसके लिए इंटरनेशनल ऑब्जर्वर तैनात किए जाएं।

इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने शनिवार रात इजिप्ट और कतर से बातचीत की है। सीआईए के डायरेक्टर विलियम जे बर्न्स इस वक्त पेरिस में हैं। इसके अलावा इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ भी पेरिस में है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.