इजराइल का गाजा के स्कूल पर हमला, 30 की मौत:शरणार्थी कैंप बनाया गया था

Updated on 26-05-2025 02:05 PM

इजराइल ने रविवार देर रात गाजा में कई जगहों पर हमले किए। इन हमलों में एक स्कूल को भी निशाना बनाया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है। स्कूल में आग लगने से लोग जिंदा जल गए।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक यह एक किंडरगार्टन स्कूल था, जिसे शरणार्थी शिविर को तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

मरने वालों में रेड क्रॉस के दो कार्यकर्ता, एक पत्रकार और कई बच्चे शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के हमले में सोमवार को गाजा में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ स्पेन ने दुनिया भर के देशों से इजराइल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

तीन दिन पहले एक डॉक्टर के 9 बच्चे मारे गए

गाजा पर 23 मई को हुए इजराइली हमले में खान यूनिस की एक महिला डॉक्टर अल-नज्जर के 9 बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक मृत बच्चों की उम्र 7 महीने से 12 साल तक थी। डॉक्टर के पति को भी इस हमले में गंभीर चोटें आई है।

इजराइली सेना के मुताबिक गाजा में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया। इसके तहत 14 से 20 मई तक 670 से ज्यादा हमास ठिकानों पर हमला किया। जिसमें गाजा के लगभग 512 लोग मारे गए थे।

इजराइल का गाजा के 77% हिस्से पर कब्जा

इजराइल ने गाजा पट्टी के 77% हिस्से पर कंट्रोल हासिल कर लिया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा गाजा के सरकारी मीडिया ऑफिस ने रविवार को किया।

उन्होंने इजराइल पर नरसंहार के आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

बयान में कहा गया है कि इजराइली सेना ने बफर जोन, सुरक्षा कॉरिडोर और भारी गोलीबारी के जरिए गाजा के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को अपने कब्जे में लिया है।

नेत्जारिम कॉरिडोर पर इजराइल का कंट्रोल

मीडिया ऑफिस ने कहा कि इजराइल ने नेत्जारिम कॉरिडोर के जरिए गाजा को दो हिस्सों में बांट दिया है, जिससे फलस्तीनी नागरिकों की आवाजाही लगभग नामुमकिन हो गई है। कार्यालय का कहना है कि इजराइल ने राफा और गाजा सिटी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों को ‘नो-गो जोन’ घोषित कर दिया है, जिससे लाखों लोग विस्थापित हो गए हैं।

नेत्जारिम कॉरिडोर गाजा को दो भागों में बांटता है। इस साल की शुरुआत में इजराइल-हमास के बीच जब सीजफायर को लेकर डील हुई थी तब इजराइल ने नेत्जारिम कॉरिडोर छोड़ दिया था। लेकिन कुछ ही समय बाद इजराइल ने जंग फिर से शुरू कर दी और फिर से इस कॉरिडोर को अपने कब्जे में ले लिया।

गाजा में 70% बिल्डिंग्स तबाह

गाजा के मीडिया कार्यालय ने इजराइल पर आरोप लगाया कि वह गाजा पट्टी से फलस्तीनी आबादी से खाली करने की साजिश रच रहा है। ऑफिस ने कहा कि इजराइली सेना जबरन बेदखली, बमबारी और सहायता रोककर गाजा को तबाह कर रही है। यह नरसंहार और नस्लीय सफाई है।

कार्यालय ने दावा किया कि गाजा का 70% से ज्यादा नागरिक बुनियादी ढांचा नष्ट हो चुका है, और 19 लाख लोग (85% आबादी) अपने घरों से बेघर हो गए हैं।

इजराइली अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज किया। गाजा में अपनी कार्रवाइयों को हमास के खिलाफ ‘टारगेट ऑपरेशन’ करार दिया। उन्होंने कहा कि हमास जानबूझकर आम लोगों के इलाके में सैन्य ढांचे स्थापित करता है, जिससे नागरिक हताहतों की संख्या बढ़ती है।

इजराइल बोला- हमास के खत्म होने तक हमले जारी रहेंगे

इजराइली अधिकारियों ने कहा कि उनके हमले आतंकी संगठन हमास को खत्म करने के लिए हैं। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने हाल ही में घोषणा की थी कि गाजा में सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक हमास पूरी तरह नष्ट नहीं हो जाता। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के बाद गाजा इजराइली सेना (IDF) के पूर्ण नियंत्रण में रहेगा, और सहायता वितरण भी इजराइल की निगरानी में होगा।

संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों ने गाजा में मानवीय संकट पर चिंता जताई है। यूनिसेफ और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने 12 मई को चेतावनी दी कि गाजा में 96% बच्चे कुपोषित हैं, और अकाल का खतरा मंडरा रहा है।

बीते 1 सप्ताह में 500 से ज्यादा लोगों की मौत

इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को और तेज कर दिया है, जिससे मानवीय संकट भयावह हो गया है। शनिवार और रविवार (24-25 मई 2025) को इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 182 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

इजराइल सेना के हमले में बीते एक सप्ताह में 500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 19 जनवरी 2025 को इजराइल ने सीजफायर तोड़ दिया था। इसके बाद से अब तक गाजा में 2,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

7 अक्टूबर 2023 से शुरू इजराइल-हमास जंग में अब तक 55,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें हजारों बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.