गाजा पर इजरायल और संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव में ठनी, इस्तीफे की मांग पर एंतोनियो गुतारेस का पलटवार

Updated on 25-10-2023 01:59 PM
तेल अवीव: इजरायल के गाजा पट्टी में हवाई हमलों से यूएन चीफ ने नाखुशी जताई है। यूएन महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने गाजा में आम लोगों पर बमबारी के लिए इजरायल की आलोचना की है। साथ ही कहा है कि हमास का हमला अकारण नहीं है। इस पर इजरायल ने एंतोनियो गुतारेस पर बरसते हुए कहा है कि वह पद पर रहने के लायक ही नहीं है। इजरायल की ओर से इस्तीफे की मांग किए जाने के बाद एंतोनियो गुटेरेस ने बुधवार सुबह फिर से ट्वीट करते हुए कहा है कि हमास ने जो किया, उसकी सजा फिलीस्तीन के लोगों को देना जायज नहीं ठहराया जा सकता है।

इजरायल और यूएन चीफ के बीच ये विवाद सुरक्षा परिषद की बैठक में दिए गए एंतोनियो गुतारेस के बयान के बाद शुरू हुआ है। सुरक्षा परिषद की बैठक में एंतोनियो ने कहा कि हमास ने इजरायल पर जो हमला किया, वो पूरी तरह से 'बेवजह' नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देखना भी अहम है कि फिलीस्तीन के लोग 56 साल से एक कब्जे का सामना कर रहे हैं और घुटन भरी जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने अपनी जमीन को दूसरे लोगों को हड़पते देखा है। उनको अपने ही घरों से विस्थापित होना पड़ा है।

इजरायल ने कहा- इस्तीफा दें गुतारेस


एंतोनियो गुतारेस की इस टिप्पणी पर इजरायल की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। गुतारेस के साथ मंगलवार दोपहर इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में मुलाकात करनी थी। इस टिप्पणी के बाद उन्होंने गुतारेस के साथ अपनी मीटिंग को रद्द कर दिया। इजरायल के विदेश मंत्री ने एंतोनियो गुतारेस पर आतंकवाद को सही ठहराने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र के महासचिव जैसे पद पर रहने के काबिल नहीं हैं। उनको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाद एर्दान ने इस पर सख्त बयान देते हुए कहा कि गुतारेस सारी नैतिकता और निष्पक्षता खो चुके हैं। आप हमास के हमले को 'अकारण' नहीं मानकर उनके आतंकवाद की तरफदारी कर रहे हैं। उनको माफी मांगते हुए पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इजरायल की ओर से सख्त प्रतिक्रिया के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने बुधवार सुबह एक्स पर फिर से अपनी बात रखी है। गुतारेस ने कहा है कि फिलस्तीनियों की कई शिकायतें हैं लेकिन इससे हमास के भयावह हमलों से सही नहीं ठहराया जा सकता है। वहीं इसके जवाब में फिलीस्तीन के लोगों को सामूहिक दंड दिए जाने को भी हम उचित नहीं ठहरा सकते है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने तुरंत संघर्ष विराम की अपील की है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि सशस्त्र संघर्ष में कोई भी पक्ष अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून से ऊपर नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.