इस्लामिक संगठन OIC ने राम मंदिर की निंदा की:कहा- हमारे धार्मिक स्थल को मिटाया गया

Updated on 24-01-2024 12:27 PM

पाकिस्तान के बाद अब इस्लामिक देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेश ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) ने भी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की निंदा की है। मंगलवार को एक प्रेस रिलीज में OIC ने कहा- भारत के अयोध्या राज्य में जिस जगह पर पहले बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी, वहीं राम मंदिर बनाना और फिर प्राण प्रतिष्ठा होना चिंता का विषय है।

OIC ने आगे कहा- हमने पिछले सेशन में विदेश मंत्रियों की काउंसिल की बैठक में भी अपना रुख साफ किया था। हम ऐसे कदमों की निंदा करते हैं, जिनका लक्ष्य बाबरी मस्जिद जैसे अहम इस्लामिक स्थलों को मिटाना है। बाबरी मस्जिद वहां 5 सदियों तक रही थी।

इससे पहले पाकिस्तान ने भी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के विरोध में प्रेस रिलीज जारी किया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि ध्वस्त मस्जिद की जगह पर बना मंदिर आने वाले समय में भारतीय लोकतंत्र के माथे पर कलंक की तरह रहेगा।

PAK ने कहा था- भारत में मुस्लिमों को दरकिनार करने की कोशिश
विदेश मंत्रालय के प्रेस रिलीज में लिखा था कि भारत में बढ़ती 'हिंदुत्व' विचारधारा धार्मिक सद्भाव और क्षेत्रीय शांति के लिए बड़ा खतरा है। ऐसा करके भारत मुस्लिमों को दरकिनार करने की कोशिश कर रहा है।सदियों पुरानी बाबरी मस्जिद को 6 दिसंबर 1992 को चरमपंथियों की भीड़ ने तोड़ दिया था।

अफसोस की बात है कि भारत की सुप्रीम कोर्ट ने न सिर्फ इसके लिए जिम्मेदार अपराधियों को बरी कर दिया, बल्कि ध्वस्त मस्जिद की जगह पर एक मंदिर के निर्माण की भी इजाजत दे दी। यह भारतीय मुसलमानों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेलने के लिए चल रही कोशिशों में से एक है।

क्या है इस्लामिक संगठन OIC?
OIC इस्लामिक या मुस्लिम बहुल देशों का संगठन है। इसमें कुल 57 देश सदस्य हैं। OIC में सऊदी अरब का दबदबा है। हालांकि सऊदी अरब दुनिया के उन टॉप 10 देशों में भी शामिल नहीं है, जहाँ मुस्लिम आबादी सबसे ज्यादा है। हालांकि इस्लाम के लिहाज से मक्का और मदीना के कारण सऊदी अरब काफी अहम इस्लामिक देश माना जाता है।

OIC के गठन के वक्त इसका मकसद फिलिस्तीन की मदद करना और उसे इजराइल के साए से मुक्त कराना था। कश्मीर मुद्दे पर भी OIC ने ज्यादातर पाकिस्तान का ही साथ दिया है। संगठन ने हमेशा यही कहा है कि UN के 1948-49 के प्रस्ताव के हिसाब से कश्मीरियों को अपने लिए खुद फैसला करने का अधिकार मिलना चाहिए।

मुस्लिम आबादी में भारत तीसरा बड़ा देश, फिर भी OIC का सदस्य नहीं
इस्लामिक देशों के अलावा 2005 में रूस को ऑब्जर्वर के तौर पर संगठन में शामिल किया गया था। इसके अलावा 1998 में बौद्ध देश होने के बावजूद थाइलैंड को 1998 में सुपरवाइजर के तौर पर OIC में शामिल किया गया था।

2022 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत मुस्लिम आबादी के लिहाज से तीसरा सबसे बड़ा देश है। इसके बावजूद भारत OIC का सदस्य नहीं है। 2006 में सऊदी अरब के किंग अब्दुल्लाह बिन अब्दुल अजीज भारत के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने संगठन में भारत को पर्यवेक्षक बनाने की बात कही थी।

हालांकि, पाकिस्तान ने इसका विरोध किया था। पड़ोसी मुल्क ने कहा था कि जो भी देश OIC में पर्यवेक्षक का दर्जा चाहता है, उसका संगठन के किसी भी सदस्य देश के साथ कोई भी विवाद नहीं होना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.