अनन्या पांडे से झगड़े के बाद दो हफ्ते नहीं बोले थे ईशान खट्टर

Updated on 08-09-2022 06:33 PM

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर का ब्रेकअप हो चुका है, ये खबरें सुर्खियों में थीं। अब कॉफी विद करण में आकर दोनों एक्टर्स ने इस बात पर मुहर लगा दी है। अनन्या करण जौहर के चैट शो पर आई थीं तो उन्होंने कहा था कि वह सिंगल हैं। अब ईशान खट्टर ने ब्रेकअप की बात कबूली है। उन्होंने अनन्या की काफी तारीफ की और जिंदगीभर उनका दोस्त बने रहने की इच्छा जताई। कॉफी विद करण सीजन 7 के लेटेस्ट एपिसोड में ईशान के साथ कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी गेस्ट के रूप में मौजूद थे।

ईशान ने मानी ब्रेकअप की बात

कॉफी विद करण के होस्ट करण जौहर सिलेब्स से उनकी पर्सनल लाइफ के राज उगलवाने में माहिर हैं। उनके शो में इस बार शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर आए थे। करण ने ईशान से पूछा, तुमने अनन्या के साथ ब्रेकअप कर लिया? इस पर ईशान बोले, क्या ये सच है क्योंकि अनन्या वाले एपिसोड में करण ने अनन्या से कहा था कि उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। ईशान बोलते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता है कि किसने किससे ब्रेकअप किया लेकिन ये बात कन्फर्म है कि वह सिंगल हैं। 

बोले, बहुत प्यारी हैं अनन्या

करण ने पूछा कि अनन्या के साथ अब उनका क्या स्टेटस है, इस पर ईशान बोले, मैं चाहता हूं कि वह पूरी जिंदगी मेरी दोस्त रहें। वह बहुत अच्छी हैं। वह वाकई बहुत स्वीट हैं, जो भी उनसे मिलेगा, वह इस बात को मानेगा। ईशान ने यह भी कहा कि वह मुझे बहुत प्यारी हैं और हमेशा रहेंगी। रैपिड फायर राउंड के दौरान ईशान ने यह भी खुलासा किया कि अनन्या से झगड़ा होने के बाद उन्होंने 2 हफ्ते उनसे बात नहीं की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनन्या और ईशान का रिलेशन 3 साल चला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.