क्या गाड़ियों की बिक्री में बढ़ रहा है सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का रोल देखें क्या हैं आंकड़े

Updated on 12-03-2024 12:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय पैसिंजर वाहन इंडस्ट्री ने 3.90 मिलियन गाड़ियों की बिक्री के साथ FY23 में ऐतिहासिक 27 फीसदी की बढ़ोतरी देखी। कोराना महामारी के बाद से यह लगातार बढ़ रहा है। इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का अहम रोल रहा है। चूंकि इन्फ्लूएंसर्स की वजह से खरीदार शोरूम में कदम रखने से पहले गाड़ियों के बारे में बहुत कुछ जानते हैं, इसलिए ज्यादातर वाहन निर्माताओं को अपने प्रॉडक्ट के बारे में ज्यादा बताने और उनकी बिक्री में दिक्कत नहीं आती है। इन्फ्लूएंसर्स जो कंटेंट तैयार करते है, सोशल मीडिया की वजह से उसकी पहुंच पूरे देश में होती है। इससे किसी खास प्रॉडक्ट के बारे में लोगों के बीच पहले से ही जानकारी रहती है। इकॉनमिक टाइम्स के मुताबिक, Maruti Suzuki बड़े पैमाने पर ऐसे सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का उपयोग कर रही है। खासकर पिछले कुछ वर्षों में, टारगेट कंस्यूमर्स और नए बाजारों में जागरूकता पैदा करने के इनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

Maruti Suzuki के सीनियर एग्जिक्युटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग और सेल्स) शशांक श्रीवास्तव का कहना है कि आज के समय में कार खरीदने से पहले एक खरीदार तमाम तरह के रिसर्च करते हैं। इन्फ्लूएंसर लोगों के निर्णय लेने की प्रक्रिया में ऑटो कंपनियों के लिए बहुत बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। क्योंकि उनकी पहचान एक निष्पक्ष बात करने वाले के रूप में होती है। पिछले कुछ वर्षों में, Maruti ने Grand Vitara और Jimny जैसे अपने कई प्रमुख प्रॉडक्ट लॉन्च में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स का इस्तेमाल किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.