क्या विपक्ष कंफ्यूज है? 2024 से पहले पीएम मोदी ने चल दिया है अपना मास्टर स्ट्रोक

Updated on 14-01-2023 06:22 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए क्या सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से एजेंडा सेट कर दिया गया है। एक ओर राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा शुरू है और इसके बीच में विपक्ष को एकजुटज करने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी की ओर से केंद्र सरकार पर हमला जारी है। वहीं दूसरी ओर राम मंदिर , गंगा विलास क्रूज, काशी कॉरिडोर और न्यू इंडिया के सहारे बीजेपी का भी लगभग एजेंडा सेट है। चुनाव से पहले एक सवाल यह भी है कि क्या 2024 के लिए पीएम मोदी के स्पीड के साथ मैच नहीं कर पा रहा विपक्ष। आस्था और विकास के गठजोड़ के साथ बीजेपी आगे बढ़ रही है। चाहे वह राम मंदिर की तारीख हो या कोरोना के बावजूद भारत की आर्थिक स्थिति। राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग आधा पूरा कर लिया गया है और अगले साल जनवरी से पहले राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। सरकार की ओर से कई सारी योजनाओं को लेकर डेडलाइन जो तय की गई उसको पूरा किया गया। हालांकि कुछ योजनाएं इसमें पीछे भी है। विपक्ष सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेर रहा है लेकिन जिन राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार है वहां भी रोजगार देने की दर पीछे ही है। इसका उदाहरण राजस्थान भी है जहां कांग्रेस की सरकार है।
बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर सवाल खड़े कर रही है लेकिन राजस्थान जहां कांग्रेस की सरकार वह बेरोजगारी की दर में दूसरे नंबर पर है। बिहार और झारखंड भी इस सूची में है। इसके अलावा राहुल गांधी की ओर से बार-बार यह कहा जा रहा है कि चंद उद्योगपतियों के हाथ में पूरा पैसा दिया जा रहा है लेकिन फिर यह भी सवाल है कि उन्हें फिर उन राज्यों में क्यों ला रहे हैं जहां कांग्रेस की सरकार है।
कांग्रेस प्रवक्ता सुभ्रांश राय ने इस मुद्दे पर न्यूज चैनल में बहस के दौरान कहा कि पेट्रोल,डीजल, गैस की कीमत 2014 से पहले क्या थी और अब क्या है। 2014 से पहले यही महंगाई डायन अब महबूबा हो गई। 100 नई स्मार्ट सिटी और 2 करोड़ सरकारी नौकरी का वादा क्या हुआ। वहीं बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि कोरोना काल के बावजूद करोड़ों नौकरियां दी गई हैं। जो भी कहा गया वह करके दिखाया गया। टीएमसी प्रवक्ता ने कहा कि इस सरकार में 95 फीसदी ईडी और सीबीआई की जांच विपक्षी दलों के यहां की गई।

राजनीतिक विश्लेषक सुजाता पांडेय ने कहा कि बीजेपी ने राम मंदिर की बात कही थी वह पूरा हो रहा है। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की बात थी तो अब तक सरकार पर इसका कोई भी आरोप नहीं लगा है। आत्मनिर्भर बनने की बात थी और उस दिशा में भी सरकार आगे बढ़ी है। कोरोना के दौरान न केवल वैक्सीन लगवाई बल्कि बनाई भी। विपक्षी दल इसको भी लेकर सवाल खड़े कर रहे थे और यह पूरा हुआ। डिजिटल इंडिया की बात थी सरकार उस दिशा में भी आगे बढ़ी। टॉयलेट बनाने की बात थी वह पूरा किया। यह फर्क देखने को मिला है और इसका फायदा चुनाव में बीजेपी को मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.