इक्विटी म्यूचुअल फंड का उतरने लगा जादू? अक्टूबर में घटा निवेश!

Updated on 11-11-2025 01:52 PM
मुंबई: शेयर बाजार (Stock Market) में जारी उठा-पटक के बीच निवेशकों का इक्विटी म्यूचुअल फंड (Equity Mutual Fund) से मोहभंग होता दिखता है। तभी तो बीते अक्टूबर महीने के दौरान इसमें निवेश थोड़ा कम हुआ है। इस साल सितंबर महीने के दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड में जहां 30,422 करोड़ रुपये का निवेश आया था, वहीं अक्टूबर में यह घटकर 24,691 करोड़ रुपये रह गया। यह लगभग 19% की गिरावट है। हालांकि, इस दौरान शेयर बाजार के मुख्य सूचकांक, निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स में करीब 4% की तेजी देखी गई।

इस फंड से हो रही है निकासी

इक्विटी फंड की 11 अलग-अलग कैटेगरी में से ज्यादातर में अक्टूबर में पैसा आया। बस डिविडेंड यील्ड फंड (DYF) और ईएलएसएस (ELSS) फंड में पैसा नहीं आया, बल्कि बाहर गया। फ्लेक्सीकैप फंड निवेशकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए गए। इनमें 8,928 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो सितंबर के 7,029 करोड़ रुपये से 27% ज्यादा है। मिड-कैप और स्मॉल-कैप फंड में भी निवेश में कमी आई। मिड-कैप फंड में 25% और स्मॉल-कैप फंड में 20% की गिरावट देखी गई। अक्टूबर में मिड-कैप फंड में 3,807 करोड़ रुपये आए, जबकि स्मॉल-कैप फंड में 3,476 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

लगातार तीसरे महीने निकासी

डिविडेंड यील्ड फंड से लगातार तीसरे महीने पैसा निकला। अक्टूबर में इनमें 178 करोड़ रुपये का आउटफ्लो (फंड में निवेश से ज्यादा निकासी) हुआ। ईएलएसएस फंड से भी इसी दौरान 665 करोड़ रुपये बाहर गए। वहीं, डेट फंड में अक्टूबर में बड़ी मात्रा में पैसा आया। इसमें 1.59 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ। इससे पहले अगस्त और सितंबर में डेट फंड से पैसा निकल रहा था। अगस्त में 7,979 करोड़ रुपये और सितंबर में 1.01 लाख करोड़ रुपये डेट फंड से बाहर गए थे।

डेट फंड में हो रहा है निवेश

डेट फंड की 16 कैटेगरी में से ज्यादातर में निवेश आया। बस लॉन्ग ड्यूरेशन, डायनामिक बॉन्ड, क्रेडिट रिस्क, गिल्ट, गिल्ट विद 10-ईयर कॉन्स्टेंट मैच्योरिटी और फ्लोटर फंड में पैसा नहीं आया। लिक्विड फंड में अक्टूबर में सबसे ज्यादा 89,375 करोड़ रुपये का निवेश आया। इसके बाद ओवरनाइट फंड का नंबर था, जिसमें 24,050 करोड़ रुपये आए। लॉन्ग ड्यूरेशन फंड से सबसे ज्यादा 942 करोड़ रुपये निकाले गए।

सात साल में सबसे कम रिटर्न

पिछले दिनों ही यह रिपोर्ट आई थी कि साल 2018 के बाद सात साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जबकि ज्यादातर इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीमों में एक साल का रोलिंग रिटर्न नेगेटिव हो गया है। Elara Capital के आंकड़ों के मुताबिक, शेयरों में जमकर पैसा लगाने और कुछ खास जगहों पर निवेश के बावजूद, निवेशक हर तरफ हो रही परफॉर्मेंस की गिरावट से बच नहीं पाए हैं। इस गिरावट को देखते हुए निवेशक अब सतर्क हो गए हैं। शायद इसी का असर अक्टूबर के इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश पर दिखा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.