भारत के खिलाफ इस्‍लामिक मोर्चा बना रहा पाकिस्‍तानी दोस्‍त तुर्की? पहली विदेश यात्रा पर मालदीव के राष्‍ट्रपति

Updated on 27-11-2023 02:20 PM
माले: मालदीव में सत्‍ता में आने के बाद लगातार भारत व‍िरोधी रुख अपनाए देश के नए राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइजू अब तुर्की की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। सत्‍ता में आने के बाद मालदीव के राष्‍ट्रपति की यह पहली व‍िदेश यात्रा है। इससे पहले मालदीव में अब तक का रिवाज था कि राष्‍ट्रपति बनने के बाद वे सबसे पहले पड़ोसी देश भारत की यात्रा पर जाते थे। यहां तक कि मोहम्‍मद मुइजू के करीबी मोहम्‍मद यामीन साल 2014 में राष्‍ट्रपति बनने के बाद अपने पहले व‍िदेशी दौरे पर भारत आए थे। बताया जा रहा है कि चीन समर्थक राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुइजू आर्थिक सहायता को लेकर भारत पर से अपनी निर्भरता को घटाना चाहते हैं और यही वजह है कि वह तुर्की की यात्रा पर जा रहे हैं। यह वही तुर्की है जो मुस्लिम देशों का खलीफा बनना चाहता है और भारत के दुश्‍मन पाकिस्‍तान का खुलकर समर्थन करता है।

मालदीव के राष्‍ट्रपति तुर्की के बाद सीओपी 28 सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए यूएई जाएंगे जहां वह पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले वह यूएई की यात्रा पर गए थे और अबू धाबी फंड से 8 करोड़ डॉलर का लोन माले एयरपोर्ट प्रॉजेक्‍ट के लिए मांगा था। मोहम्‍मद मुइजू चाहते हैं कि देश में चल रहे प्रॉजेक्‍ट की वित्‍तीय फंडिंग के लिए भारत पर से निर्भरता को कम किया जाए। भारत ने मालदीव को 13 करोड़ 66 लाख डॉलर का लाइन ऑफ क्रेडिट दिया था। अब यूएई से वित्‍तीय मदद मिलने के आश्‍वासन के बाद मालदीव को भारत से फिर से मदद की जरूरत नहीं होगी।

तुर्की कर रहा इस्‍लामिक राजनीति


यूएई में सीओपी 28 जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन के दौरान 30 नवंबर को पीएम मोदी भी वहां मौजूद रहेंगे। इस बात की बहुत कम संभावना है कि पीएम मोदी और मोहम्‍मद मुइजू के बीच पहली बार मुलाकात हो। इससे पहले मालदीव के आम चुनाव में भारत समर्थक सोलिह चुनाव हार गए थे। विशेषज्ञों का कहना है कि तुर्की भारत के खिलाफ नापाक चाल चल रहा है। पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्‍बल कहते हैं, 'तुर्की इस क्षेत्र में भारत विरोधी इस्‍लामिक राजनीति कर रहा है। इस्‍लामिक सांठगांठ के अलावा उसकी मालदीव में कोई रुचि नहीं है। मोहम्‍मद मुइजू अनावश्‍यक रूप से भड़काने में लगे हुए हैं।'

ऐसा पहली बार नहीं है जब तुर्की ने भारत के विरोधी देशों के साथ अपने संबंध मजबूत नहीं किए हों। इससे पहले तुर्की ने भारत के दूसरे सबसे बड़े दुश्‍मन पाकिस्‍तान को हथियार से लेकर हमलावर ड्रोन विमान तक दिए थे। तुर्की अपने सबसे घातक ड्रोन विमानों को पाकिस्‍तान को दे रहा है। तुर्की और पाकिस्‍तान दोनों मिलकर फाइटर जेट बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। यही नहीं तुर्की, अजरबैजान मिलकर कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान का खुलकर समर्थन करते हैं। इसी वजह से भारत अब आर्मीनिया के साथ अपने रिश्‍ते मजबूत कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.