टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने के लिए मिमिया रहा पाकिस्तान? लेकिन रखी हैं कुछ शर्तें

Updated on 07-02-2026 02:45 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के सबसे चर्चित मुकाबले को रद्द होने से बचाने के लिए आईसीसी ने पूरी ताकत झोंक दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 48 घंटों में आईसीसी और पीसीबी के बीच हुई बातचीत के बाद इस मैच के होने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। पाकिस्तान ने इस मैच में खेलने के बदले आईसीसी के सामने कुछ विशेष शर्तें रखी हैं, जिन पर अभी मंथन जारी है। हालांकि मैच होने की उम्मीद नजर आने लगी है और अगले 48 घंटे में कुछ अच्छी खबर आने की उम्मीद है। अभी उन शर्तों के बारे में खुलासा नहीं हुआ है।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने वर्ल्ड कप मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। जब आईसीसी ने 14-2 के बहुमत से इस मांग को खारिज कर दिया, तो बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया, जिसके बाद उनकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच के बहिष्कार की घोषणा कर दी थी।

पाकिस्तान का रुख

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में कैबिनेट बैठक में कहा था कि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और बांग्लादेश के साथ खड़े रहना एक सही फैसला है। पाकिस्तान का तर्क है कि अगर बांग्लादेश को सुरक्षा संबंधी चिंताएं थीं, तो आईसीसी को उस पर विचार करना चाहिए था। इसी विरोध स्वरूप पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का निर्णय लिया था।

BCB और BCCI के बीच बढ़ता तनाव

विवाद की जड़ में आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करना भी बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई के निर्देश पर मुस्तफिजुर को टीम से बाहर किया गया, जिसके बाद बीसीबी और बीसीसीआई के रिश्तों में कड़वाहट आ गई। इसी के बाद बीसीबी ने सुरक्षा का मुद्दा उठाकर मैच रिलोकेशन की मांग की थी। भले ही अभी गतिरोध पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन आईसीसी के सूत्रों का मानना है कि वित्तीय नुकसान और ब्रॉडकास्टर्स के दबाव को देखते हुए पीसीबी नरम पड़ सकता है। आईसीसी इस मैच से होने वाली भारी कमाई और टूर्नामेंट की साख को बचाने के लिए पाकिस्तान की कुछ शर्तों को मानने पर विचार कर रहा है। अगले कुछ दिनों में इस पर अंतिम फैसला आने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.