क्या लीग क्रिकेट से बर्बाद हो रहा है खिलाड़ियों का करियर? सौरव गांगुली को क्यों सता रहा है ये डर

Updated on 07-02-2023 06:30 PM
कोलकाता: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि खिलाड़ियों का टी20 लीग को इंटरनेशनल क्रिकेट पर तरजीह देना ज्यादा लंबे समय तक टिकने वाला नहीं है क्योंकि भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत कुछ ही लीग चल सकेंगी। दुनिया भर में टी20 लीग की बढ़ती संख्या के बीच अब खिलाड़ी देश के लिए खेलने पर फ्रेंचाइजी क्रिकेट को तरजीह देने लगे हैं। बिग बैश लीग के बाद अब यूएई और दक्षिण अफ्रीका में लीग हो रही है। इसके अलावा साल के आखिर में अमेरिका में भी एक लीग की योजना है।

गांगुली ने स्पोर्टस्टार के एक कार्यक्रम में कहा, 'हम दुनिया भर में हो रही लीग के बारे में बात करते रहते हैं। आईपीएल बिल्कुल अलग तरह की लीग है। ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग भी अच्छा कर रही है और इसी तरह ब्रिटेन में द हंड्रेड ने अच्छा किया। दक्षिण अफ्रीका लीग भी अच्छा कर रही है।' उन्होंने कहा, 'ये सभी लीग उन देशों में हो रही है जहां क्रिकेट लोकप्रिय है। मेरा मानना है कि आने वाले चार पांच साल में कुछ ही लीग बची रहेंगी और मुझे पता है कि वे कौन सी होंगी।'

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, 'फिलहाल हर खिलाड़ी नई लीग से जुड़ना चाहता है लेकिन आने वाले समय में उन्हें पता चल जाएगा कि कौन सी महत्वपूर्ण है। ऐसे में देश के लिए खेलने को लीग क्रिकेट पर तरजीह दी जाएगी।' उन्होंने क्रिकेट प्रशासन की अहमियत पर जोर देते हुए जिम्बाब्वे का उदाहरण दिया जहां प्रशासनिक कारणों से क्रिकेट का पतन हो गया।

उन्होंने कहा, 'मैं पांच साल बंगाल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष रहा और फिर तीन साल बीसीसीआई का अध्यक्ष रहा। मैने आईसीसी में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया और देखा है कि बुनियादी ढांचे और सहयोग से ही खेल संभव है।' गांगुली ने कहा, 'मैंने पहला विश्व कप 1999 में खेला। जिम्बाब्वे उस समय किसी को भी हरा सकता था। उस समय जिम्बाब्वे क्रिकेट के पास ज्यादा पैसा नहीं था। भारत के पास भी नहीं था।'

उन्होंने कहा, 'वेस्टइंडीज के पास माइकल होल्डिंग, एंडी रॉबटर्स या जोएल गार्नर के समय में कहां पैसा था। खिलाड़ियों के लिए अच्छा प्रशासन बहुत जरूरी है। पैसा कोई मसला नहीं है। खिलाड़ियों और प्रशासकों के बीच अच्छे संबंध होने से कई समस्यायें सुलझ जाती है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.