क्या अगले शाहरुख खान हैं कार्तिक आर्यन? SRK से मेल खाती हैं ये आदतें

Updated on 08-11-2022 06:10 PM

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर जा रहा है। इतने कम वक्त में उन्होंने वो बुलंदियां छू ली हैं, जिनके कोई एक्टर सालों सपने देखता है। ब्लॉकबस्टर मशीन कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन की ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं। कार्तिक आर्यन वैसे तो खुद को शाहरुख खान का फैन बताते हैं लेकिन उनमें कुछ बातें ऐसी हैं जो उन्हें शाहरुख खान जैसा दिखाती हैं। तो क्या कार्तिक आर्यन ही अगले शाहरुख खान हैं?

फैंस और कार्तिक की बॉन्डिंग
शाहरुख खान खुद कई इंटरव्यूज में यह बात कह चुके हैं कि वह बस लोगों पर प्यार लुटाते हैं और पब्लिक उनकी फिल्मों को हिट कराकर वही प्यार उन्हें वापस कर देती है। कार्तिक आर्यन के मामले में भी ऐसा ही देखने को मिलता है। जहां कार्तिक आर्यन बिना कोई एटिट्यूड दिखाए कभी भी अपने फैंस से दिल खोलकर मिलते हैं वहीं उनके फैंस भी उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। कार्तिक के वीडियोज में कई बार उनके फैंस की दीवानगी नजर आती रही है।

बिना गॉडफादर के बने स्टार
जिस तरह शाहरुख खान का इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं रहा है उसी तरह कार्तिक आर्यन भी बिना किसी बड़े सपोर्ट के स्टार बने हैं। पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले कार्तिक आर्यन ने अपने टैलेंट के दम पर इस इंडस्ट्री में जगह बनाई और इतने सारे होनहार कलाकारों के दम पर आज भी अपने हुनर के दम पर ही टिके हुए हैं।

लगभग हर प्रोजेक्ट सुपरहिट
एक वक्त पर शाहरुख खान ने वो दौर देखा है जब उनका लगभग हर प्रोजेक्ट सुपरहिट हो जाता था। अब कार्तिक आर्यन भी उसी दौर को जी रहे हैं। इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से कार्तिक आर्यन ने अभी तक जितनी भी फिल्मों में काम किया है, ऑलमोस्ट वो सारी ही हिट रही हैं। ऐसे में क्या कार्तिक आर्यन अगले शाहरुख खान होंगे? सच तो यह है कि शाहरुख खान की किसी भी और स्टार के साथ तुलना ही नहीं की जा सकती। लेकिन हां, आज के वक्त में अगर किसी स्टार को शाहरुख से आधी भी पॉपुलैरिटी मिल जाए तो इसे बड़ी बात माना जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.