भारत का साउथ अफ्रीका से हारना है अच्छा साइन? 2011 वाला बन रहा गजब संयोग

Updated on 23-02-2026 01:09 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर 8 का मुकाबला बीते 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से भारत को एकतरफा हराया। भारत की इस वर्ल्ड कप में यह पहली हार थी।

इस हार के साथ अब टीम इंडिया की नेट रन रेट भी काफी ज्यादा खराब हो गई है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के सामने जीत दर्ज करनी होगी और अपनी नेट रन रेट में भी सुधार करना होगा। हालांकि साउथ अफ्रीका से हारने के बाद एक गजब संयोग बन रहा है, जिसे देखकर भारतीय फैंस को सुकून मिल सकता है।

2011 में भी साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया था

2011 का वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश में खेला गया था। यह वर्ल्ड कप भारत ने श्रीलंका को हराकर अपने नाम किया था। बता दें कि 2011 के विश्व कप में भी ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया था। साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से मैच जीता था।
वहीं अब इस टी20 वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को हरा दिया है। भारत में भी वर्ल्ड कप के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस तरह से साउथ अफ्रीका से हारना 2011 वाला संयोग बना रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 2011 की तरह ही भारत इस बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठा पाता है या नहीं।

बात करें मैच की तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। मेहमान टीम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ही ऑल आउट हो गई और 76 रन से मैच हार गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.