क्या आमिर खान के भांजे इमरान खान ले रहे हैं वाइफ अवंतिका से तलाक? क्रिप्टिक पोस्ट से किया बड़ा इशारा

Updated on 22-03-2023 09:31 PM
पूर्व एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान पिछले कुछ समय से वाइफ अवंतिका मलिक से अलग रह रहे हैं। दोनों बचपन के दोस्त रहे हैं। मगर कुछ समय से दोनों के बीच ठीक नहीं चल रहा है। कहा जाता रहा है कि अवंतिका और इमरान अलग अलग भी रह रहे थे। मगर अब दोनों के डिवोर्स की खबरें आने लगी है। दरअसल अवंतिका मलिक ने क्रिप्टिक पोस्ट किया जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरों को कंफर्म माने जाने लगा है। आइए बताते हैं आखिर इमरान की वाइफ ने ऐसा क्या लिख दिया।
अवंतिका मलिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर Miley Cyrus के डांस वीडियो को पोस्ट किया। इस पर उन्होंने उनके गाने को कैप्शन में लिखा- उसके लिए तलाक ही बेस्ट था। ये लिखने के बाद अवंतिका ने ये भी कह दिया कि बस यूं ही कह रही हूं। हालांकि फैंस ने उनके इस पोस्ट को उनकी जिंदगी से जोड़कर देखा और फिर इमरान और अवंतिका (Avantika and Imran) के तलाक की खबरें तैरने लगी।

इमरान और अवंतिका के तलाक की चर्चा

हालांकि इमरान खान (Imran Khan) और अवंतिका ( Avantika Mailk) की ओर से अभी तक इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया गया है। न ही उन्होंने एक दूसरे से अलग होने की कोई बात कही है। फिलहाल ये महज कयास ही है। एक यूजर ने तो लिखा- जिंदगी जहर बन जाए उससे अच्छा है कि इंसान अलग हो जाए। वहीं एक ने लिखा कि लगता है अब ये भी अलग होने जा रही हैं। कुछ ने तो लेखा वाशिंगटन का नाम भी ले लिया।


इमरान हाशमी का जुड़ा लेखा वाशिंगटन के साथ नाम

बता दें साल 2021 में खबरें आई थीं कि इमरान खान का साउथ एक्ट्रेस लेखा वाशिंगटन के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट ने दावा किया था कि दोनों एक दूसरे से लंबे समय से बातचीत करते हैं। ऐसे देखते देखते दोनों के कथित अफेयर की खबरें रही हैं।

इमरान और अवंतिका की शादी और बेटी

बता दें इमरान खान और अवंतिका मलिक (Imran Khan wife Avantika Malik) ने 10 जनवरी 2011 में शादी रचाई थी। दोनों के घर 9 जून 2014 में बेबी गर्ल का जन्म हुआ था। दोनों ने बिटिया का नाम इमारा मलिक खान (Imran Khan Daughter) रखा। शादी के 8 साल बाद दोनों के अलग होने की खबरें साल 2019 से आने लगी थीं। खैर अभी तक दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ पर कोई बयान नहीं दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.