धान खरीदी कार्य में मिली अनियमितता, जामपारा समिति प्रबंधक को धान खरीदी प्रभारी कार्य से किया गया पृथक

Updated on 24-11-2022 04:02 PM

कोरिया

सहायक पंजीयक सहकारी संस्था श्री विजय सिंह उइके ने बताया कि कलेक्टर द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, जामपारा पंजीयन क्रमांक 03 के निरीक्षण में सहायक समिति प्रबंधक श्री प्रभाकर सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के जारी धान खरीदी नीति में दिए गए दिशा-निदेर्शों के अनुसार धान खरीदी कार्य न कर घोर लापरवाही बरतना एवं अनियमितता पाया गया। जिसके कारण श्री प्रभाकर सिंह सहायक समिति प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जामपारा पंजीयन क्रमांक 03 को धान खरीदी प्रभारी कार्य से पृथक करते हुए उनके स्थान पर श्री संजीव कुमार दुबे समिति सहायक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरभोंका को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित जामपारा पंजीयन क्रमांक 03 का खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी हेतु धान खरीदी प्रभारी नियुक्त किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा बीते शनिवार को जामपारा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें निरीक्षण के दौरान धान की स्टैकिंग, पंजियों के संधारण और मुख्य रूप से बारदानों के भौतिक सत्यापन की तुलना में आॅनलाइन एंट्री में अनियमितता पाई गई थी। शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निदेर्शों के पालन में लापरवाही पाए जाने के क्रम में सहायक पंजीयक द्वारा उक्त कार्यवाही की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.