लोहे के जिगर वाला खिलाड़ी... Umesh Yadav ने मचाया ऐसा कोहराम, जहीर खान की खास लिस्ट में एंट्री

Updated on 02-03-2023 07:59 PM
इंदौर: तेज गेंदबाज उमेश यादव और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन भारत को वापसी दिलाते हुए गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 197 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की सकर्त शुरुआत करते हुए पहले घंटे में 16 ओवर में 30 रन जोड़े और इस दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया। भारत ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के अंतिम छह विकेट सिर्फ 11 रन पर चटकाकर उसे 197 रन पर रोक दिया।

उमेश (12 रन पर तीन विकेट) और अश्विन (44 रन पर तीन विकेट) ने सुबह के सत्र में तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि पहले दिन रविंद्र जडेजा (78 रन पर चार विकेट) ने चार विकेट हासिल किए थे। भारत कल पहली पारी में 109 रन ही बना सका था जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 88 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। इस दौरान उमेश ने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। वह अपने देश में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले 5वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

उनसे अधिक कपिल देव (219), जवागल श्रीनाथ (108), जहीर खान (104) और ईशांत शर्मा (104) ही आगे हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 156 रन से की। भारत को पहले घंटे में कोई विकेट नहीं लिया लेकिन मोहम्मद सिराज और जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (19) और कैमरन ग्रीन (21) को आसानी से रन नहीं बनाने दिए। भारत ने हैंड्सकॉम्ब को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी को सिमटने में अधिक समय नहीं लगा।

बेहद रक्षात्मक रवैये के साथ खेल रहे हैंड्सकॉम्ब ने अश्विन की गेंद पर शॉर्ट लेग पर श्रेयस अय्यर को कैच थमाया। अश्विन को दिन के अपने पहले ओवर के लिए लगभग एक घंटा इंतजार करना पड़ा लेकिन उन्होंने गेंद हाथ में आते ही अपना जलवा दिखाया। हैंड्सकॉम्ब को आउट करने के बाद उन्होंने एलेक्स कैरी (03) और नाथन लायन (05) को भी पवेलियन भेजा। उमेश ने इस बीच स्टंप्स को निशाना बनाया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में ग्रीन को पगबाधा किया और फिर लगातार ओवरों में मिशेल स्टार्क (01) और टॉड मर्फी (0) को बोल्ड किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.