आयरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Updated on 31-10-2022 07:05 PM
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 31वां मुकाबला गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतर पहले गेंदबाजी चुनी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम में एकमात्र बदलाव हुआ है। एडम जैंपा कोविड-19 से रिकवर होकर वापस टीम में लौटे हैं उनके आने से एस्टन एगर को बाहर होना पड़ा है। इस मैच में कंगारुओं की नजरें आयरलैंड पर बड़ी जीत कर प्वाइंट्स टेबल में स्थिति मजबूत करने पर होगी। इस समय ऑस्ट्रेलिया तीन में से एक मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में -1.555 के नेट रन रेट के साथ चौथे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया का एक मैच बारिश की भेंच चढ़ा था। वहीं बात आयरलैंड की करें तो यह टीम ऑस्ट्रेलिया से एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के 3-3 अंक है, मगर बेतर नेट रन रेट होने की वजह से आयरलैंड (-1.170) कंगारुओं से आगे हैं। आज का मुकाबला हारने वाली टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो जाएगी।

बात ऑस्ट्रेलिया के अभी तक के टी20 वर्ल्ड कप के सफर की करें तो डिफेंडिंग चैंपियन टीम का आगाज बेहद निराशाजनक रहा था। न्यूजीलैंड ने सुपर-12 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से धूल चटाई थी। हालांकि अगले मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर जरूर इस टीम ने जोरदार वापसी की। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ा।

वहीं आयरलैंड को भी अपने पहले मैच में श्रीलंका के हाथों 9 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इंग्लैंड को बारिश से बाधित मैच में इस टीम ने 5 (DLS) रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया। आयरलैंड का तीसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से धुला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.