खुल गया है इरेडा का IPO, एक्सपर्ट दे रहे खरीदने की सलाह, जानिए क्या है प्राइस बैंड और GMP

Updated on 21-11-2023 02:22 PM
नई दिल्ली : आईपीओ में पैसा लगा मुनाफा कमाने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) का आईपीओ आज 21 नवंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ में 23 नवंबर तक निवेश कर सकते हैं। इस आईपीओ से कंपनी 2150.21 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आईपीओ में प्राइस बैंड की बात करें, तो यह 30-32 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 29 नवंबर को होगा। वहीं, स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग 4 दिसंबर को होगी।

क्या करती है कंपनी?

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) देश की सबसे बड़ी प्योर प्ले ग्रीन फाइनेंसिग NBFC है। इरेडा के पास रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में ग्रोथ का फायदा उठाने का शानदार मौका है। भारत सरकार ने नेट-जीरो उत्सर्जन के टार्गेट को पूरा करने के लिए साल 2030 तक RE इंस्टॉलेशन के लिए बड़ा टार्गेट तय किया है।

इरेडा के शेयर का GMP

मंगलवार को इरेडा का शेयर ग्रे मार्केट में अच्छे-खासे प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखा। कंपनी का शेयर 6 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस अनुसार यह शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर 18.75 फीसदी के प्रीमियम के साथ 38 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स इरेडा के आईपीओ के लिए बुलिश हैं। रिलायंस सिक्योरिटीज के एनालिस्ट ने कहा, 'पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने अच्छा मुनाफा दर्ज किया है। इरेडा का ग्रोथ आउटलुक भी मजबूत है।' ब्रोकरेज फर्म ने यह आईपीओ सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। Wright Research के फाउंडर सोनम श्रीवास्तव ने भी इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.