ईरान की धमकी का नहीं दिखा असर, खामेनेई के जन्मदिन पर इजरायल ने लिया बदला, क्या अब पलटवार करेगा शिया मुल्क?

Updated on 19-04-2024 02:37 PM
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री की धमकी के बाद अब इजरायल ने बड़ा हमला किया है। इजरायल ने ईरान पर मिसाइल दागे हैं। इस हमले के बाद से ही खाड़ी के क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। तेहरान हवाई अड्डे पर सभी फ्लाइटों को रद्द कर लोगों को वापस जाने को कहा गया। वहीं ईरान की ओर आने वाली फ्लाइटों को भी रोक दिया गया है। यह अटैक तब किया गया है जब ईरानी विदेश मंत्री ने धमकी भरे लहजे में इजरायल को हमले को लेकर चेतावनी दी थी। होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने गुरुवार को वॉर्निंग देते हुए कहा कि अगर ईरान के रविवार के हमलों के जवाब में इजरायल ने हमला किया तो उसे अफसोस करना होगा।

संयुक्त राष्ट्र में मध्य पूर्व से जुड़ी एक मीटिंग में उन्होंने कहा, 'इजरायली शासन की ओर से किसी भी प्रकार के बल प्रयोग और हमारी संप्रभुता के उल्लंघन की स्थिति में ईरान उचित प्रतिक्रिया देने में संकोच नहीं करेगा। यह हमला इतना ताकतवर होगा कि इजरायल को अपने किए पर पछतावा होगा।' हालांकि उनके बयान के ठीक बाद इजरायल ने मिसाइल दाग दिया है, जिससे अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या ईरान एक बार फिर इजरायल के खिलाफ कार्रवाई करेगा?

ईरान ने इजरायल को दी थी धमकी

ईरान ने रविवार को इजरायल पर 300 मिसाइल और ड्रोन से हमला बोला था। इसके बाद माना जा रहा था कि इजरायल भी ईरान पर पलटवार करेगा। CNN के साथ एक इंटरव्यू में ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन ने कहा था कि अगर इजरायली शासन एक बार फिर दुस्साहस करता है और ईरान के हितों के खिलाफ कार्रवाई करता है, तो अगली प्रतिक्रिया और भी बड़े स्तर पर होगी। दरअसल 1 अप्रैल को सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ था। इस हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडरों की मौत हुई थी। ईरान हमले का आरोप इजरायल पर लगाता रहा है। इजरायल ने इस हमले में अपना हाथ होना नहीं स्वीकारा है। ईरानी विदेश मंत्री इसी तरह के हमलों का जिक्र कर रहे थे।

इजरायल ने दिखाई ताकत

इजरायल की ओर से शुक्रवार की सुबह एक खास तारीख पर हमला किया गया है। 19 अप्रैल को ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। इजरायल के हमले के बाद ईरान अलर्ट पर हो गया है। तेहरान से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। वहीं तेहरान आने वाली सभी उड़ानों को डायवर्ट किया गया। इजरायल की ओर से हमला ईरान के सैन्य टार्गेट्स पर किया गया है। किसी भी न्यूक्लियर साइट को टार्गेट नहीं किया गया। वहीं इस एयर स्ट्राइक से पहले ईरान ने अमेरिका को सूचना दे दी थी। इजरायल ने एक बड़ा हमला नहीं किया है, लेकिन उसने इससे ईरान के अंदर तक घुसकर मारने की अपनी क्षमता दिखाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.