वीजा विवाद और युद्ध की टेंशन के बीच मेक्सिको पहुंची ईरान की फुटबॉल टीम, फीफा वर्ल्ड कप से 4 दिन पहले बड़ा फैसला

Updated on 08-06-2026 03:03 PM
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब महज चार दिन बचे हैं। तुर्की के अंताल्या में कड़े प्रैक्टिस सेशन के बाद ईरानी टीम शनिवार को फ्लाइट से रवाना हुई और रविवार दोपहर मेक्सिको के तिजुआना शहर पहुंची। टीम ने सोशल मीडिया पर हाय मेक्सिको लिखकर अपनी तस्वीरें शेयर कीं जिसमें खिलाड़ी सफेद शर्ट और नीले ब्लेजर के मैचिंग सूट में नजर आ रहे हैं।

तनाव के बाद भी खेलने पर अड़ा रहा ईरान

इस साल फरवरी में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद टीम के वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर काले बादल मंडरा रहे थे। यहां तक कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ईरानी टीम के शामिल होने को अनुचित बताया था। हालांकि, ईरानी फुटबॉल एसोसिएशन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और साफ किया था कि यह टूर्नामेंट फीफा का है न कि किसी एक देश का। इसी अडिग रुख के चलते टीम आज मैदान पर उतरने को तैयार है।

अमरीका ने काटे सपोर्ट स्टाफ के वीजा

ईरान की इस वर्ल्ड कप यात्रा में सबसे बड़ा रोड़ा वीजा को लेकर आया। शुरुआत में टीम को अमेरिकी राज्य एरिजोना में कैंप लगाना था लेकिन पाबंदियों के कारण उन्हें अपना प्लान बदलना पड़ा। हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट किया था कि खिलाड़ियों का स्वागत है लेकिन उनके साथ आने वाले सैन्य पृष्ठभूमि या इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़े लोगों को एंट्री नहीं दी जाएगी। इसी नीति के तहत अमेरिकी प्रशासन ने ईरान फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष और पूर्व IRGC कमांडर मेहदी ताज समेत करीब एक दर्जन कोच, ट्रेनर और मेडिकल स्टाफ के वीजा रिजेक्ट कर दिए।

मेक्सिको के राष्ट्रपति ने बढ़ाया मदद का हाथ

जब अमेरिकी पाबंदियों के कारण ईरानी टीम का अभ्यास सत्र अधर में लटक गया तब मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने खेल भावना दिखाते हुए मई में ईरान को अपने यहां मेजबानी की पेशकश की थी। इसी मदद की बदौलत टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकी। इस बार वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको मिलकर कर रहे हैं।

ग्रुप-जी में न्यूजीलैंड से होगा पहला मुकाबला

टूर्नामेंट में ग्रुप-जी का हिस्सा बनी ईरानी टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को कैलिफोर्निया के इंगलेवुड में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम के अगले दो कड़े मुकाबले 21 जून को बेल्जियम और 26 जून को मिस्र के खिलाफ होने हैं। सीमित सपोर्ट स्टाफ और भारी राजनीतिक दबाव के बीच अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ईरानी खिलाड़ी मैदान पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.