अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरान ने किए ड्रोन हमले, 24 सैनिक घायल, इजरायल-हमास जंग के बीच बनाया निशाना

Updated on 25-10-2023 02:16 PM
वॉशिंगटन: पिछले हफ्ते ईराक और सीरिया में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर एक के बाद एक कई हमले हुए हैं। इन हमलों में दो दर्जन अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं। एनबीसी न्‍यूज की तरफ से अमेरिकी सेंट्रल कमांड के हवाले से यह जानकारी दी गई है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने भी इन हमलों की पुष्टि की है। लेकिन इसमें घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्‍या का खुलासा नहीं किया गया है। इसे इजरायल-हमास की जंग के बीच एक बड़ा घटनाक्रम करार दिया जा रहा है। हालांकि पिछले हफ्ते जब ऐसे हमलों की खबरें आई थीं तो अमेरिका की तरफ से चुप्‍पी साध ली गई थी।

18 अक्‍टूबर को हुए हमले
अमे‍रिकी सेंट्रल कमांड की तरफ से कहा गया है कि 18 अक्‍टूबर को दक्षिणी सीरिया के अल-तन्‍फ मिलिट्री बेस पर कम से दो एकतरफा हमले हुए थे। इस हमले में 20 अमेरिकी सैनिकों को हल्‍की चोट आई हैं। एक ड्रोन को गिरा दिया गया था। सभी घायल अमेरिकी सैनिक अब ड्यूटी पर वापस लौट चुके हैं। सेंट्रल कमांड की मानें तो हमलों में किसी और सैन्‍य संस्‍थान या फिर अड्डे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसी दिन अमेरिका और गठबंधन बलों को निशाना बनाकर दो अलग-अलग ड्रोन हमले हुए। इनमें चार अमेरिकी सैनिकों को हल्‍की चोटें आई हैं। सेंट्रल कमांड ने बताया कि ये हमले पश्चिमी इराक के अल असद बेस पर हुए थे। सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिका ने एकतरफा हमला करने वाले ड्रोन को मार गिराया गया लेकिन एक के मलबे ने हैंगर को नुकसान पहुंचाया है। इस हैंगर पर छोटे विमान मौजूद थे।

एक तरफा हमलों में घायल सैनिक
एक अमेरिकी नागरिक की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई है। यह नागरिक शेल्‍टर में मौजूद था। हालांकि यह मौत ड्रोन हमलों के दौरान नहीं हुई है। अमेरिकी सैनिकों पर ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजरायल हमास के बीच जंग जारी है और इसकी वजह से क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर पैट राइडर ने मंगलवार को कहा कि पिछले सप्ताह में अमेरिकी और गठबंधन बलों पर इराक में कम से कम 10 अलग-अलग बार और सीरिया में तीन अलग-अलग बार एकतरफा हमले वाले ड्रोन और रॉकेट अटैक हुए हैं।

ईरान की मदद से हुए हमले
राइडर ने कहा कि हमले करने वाले समूहों को ईरान और उसके इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का समर्थन प्राप्त है। राइडर के शब्‍दों में, 'ईरानी प्रॉक्सी बलों और ईरान की तरफ से आने वाले समय में अमेरिकी बलों और सैनिकों के खिलाफ हमलों में तेजी से इजाफा होने की आशंका है।' राइडर की मानें तो अमेरिका हमेशा अपनी रक्षा करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। साथ ही अपनी सेनाओं और विदेशों में अपने हितों की रक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करने से कभी नहीं हिचकिचाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
 20 September 2026
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
 20 September 2026
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
 20 September 2026
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
 20 September 2026
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
 20 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
 20 September 2026
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
Advt.