ईरान, अफ्रीका या उज्बेकिस्तान.... पाकिस्तान से कौन खरीद रहा JF-17 लड़ाकू विमान, दुबई एयरशो में चीन को मिला नया ग्राहक!

Updated on 22-11-2025 12:47 PM
दुबई: दुबई में चल रहे एयरशो में पाकिस्तान में बनने वाले चीनी लड़ाकू विमान JF-17 Block III को एक नया ग्राहक मिलने की रिपोर्ट है। रिपोर्ट है कि पाकिस्तान ने किसी एक देश के साथ एमओयू साइन किया है, लेकिन उस देश के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। जिन तीन देशों के नाम की चर्चा हो रही है, उनमें ईरान, कोई अफ्रीकी देश या उज्बेकिस्तान हैं। हालांकि इसका खुलासा अभी तक पाकिस्तान की तरफ से नहीं किया गया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया है कि कुछ देशों के डेलीगेशन ने एयरक्राफ्ट की कैपेबिलिटी और कॉम्बैट रिकॉर्ड में दिलचस्पी दिखाई है।

आपको बता दें कि JF-17 फाइटर जेट चीन और पाकिस्तान, दोनों देशों में अलग-अलग प्रोडक्शन लाइन पर असेंबल किए जाते है। पाकिस्तान में बनने वाले एयरक्राफ्ट पाकिस्तानी टेक सेक्टर और इंडस्ट्रियल बेस की लिमिटेशन के कारण बहुत ज्यादा चीनी सप्लाई चेन पर निर्भर करते हैं। पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर इसे डेवलप किया है। लेकिन इसमें सिर्फ नाम के लिए पाकिस्तान की हिस्सेदारी है। तमाम क्रिटिकल कंपोनेंट्स, जैसे रडार और मिसाइलें वगैरह चीन में ही बनते हैं। जबकि इसका इंजन चीन, रूस से खरीदता है और फिर पाकिस्तान को बेचता है। चीन इस फाइटर जेट का इस्तेमाल नहीं करता है।
पाकिस्तानी JF-17 लड़ाकू विमान कौन खरीद रहा?
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने अपने लड़ाकू विमानों को लेकर काफी प्रोपेगेंडा फैलाया है। राफेल को बदनाम करने की कोशिश की है और इंटरनेशन मार्केट में J-10C लड़ाकू विमानों को तेजी से बेचने की कोशिश की है। मिलिट्री वॉच मैग्जीन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन भले ही विमान को लेकर कई तरह के दावे कर रहा है, लेकिन भारत के रूसी एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने कुछ जेएफ-17 को मार गिराया था। लेकिन चूंकी ये विमान काफी सस्तें हैं और खरीदने वाले देशों के पास चीन के अलावा कोई और ऑप्शन नहीं है, इसलिए वो पाकिस्तान के इस चीनी एयरक्राफ्ट पर भरोसा दिखा रहे हैं।JF-17 Block III, इस सीरिज का सबसे लेटेस्ट वैरिएंट है, जिसके बाद पाकिस्तान दावा करता है कि इसमें एडवांस कंपोजिट सामग्री, AESA रडार, नई पीढ़ी के कॉकपिट डिस्प्ले, डेटा लिंक और आधुनिक शस्त्र प्रणालियां शामिल हैं। पाकिस्तान ने MoU किस देश के साथ किया है, फिलहाल उसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है और इसके पीछे जियो-पॉलिटिकल वजहें हो सकती हैं। अजरबैजान और म्यांमार, पाकिस्तानी जेएफ-17 का इस्तेमाल करते हैं। जिनमें म्यांमार तकनीकी दिक्कतों, बार बार एयरक्राफ्ट में आने वाली खराबी की वजह से इसका बहुत कम इस्तेमाल करता है। म्यांमार की सेना कई बार गंभीर शिकायतें दर्ज कर चुकी है।
क्या ईरान खरीदने वाला है JF-17?
कुछ डिफेंस एक्सपर्ट्स संभावना जता रहे हैं कि शायद ईरान वो देश हो सकता है, जो पाकिस्तानी विमान में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा हो, क्योंकि जियो-पॉलिटिकल वजहों से ज्यादातर देशों से वो एयरक्राफ्ट नहीं खरीद सकता है। इसके अलावा अफ्रीकी महाद्वीप के कई देशों जैसे अल्जीरिया, सूडान, अंगोला, इथियोपिया और इरिट्रिया को संभावित ग्राहक माना जा रहा है, जिनके चीन के साथ मजबूत रक्षा संबंध हैं। उज्बेकिस्तान भी अपने पुरानी सोवियत MiG-29 फ्लीट को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया में इस विमान पर विचार कर रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.