खुल गया MSME और गोल्ड लोन बांटने वाली कंपनी का आईपीओ, जान लीजिए कितनी मजबूत है बैलेंस शीट

Updated on 03-08-2023 03:59 PM

नई दिल्ली : आईपीओ में बोली लगाकर मुनाफा कमाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से एक नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं एसबीएफसी फाइनेंस के आईपीओ की। एसबीएफसी फाइनेंस का आईपीओ (SBFC Finance IPO) आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ को 7 अगस्त तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। आईपीओ में प्राइस बैंड 54 से 57 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे और 425 करोड़ रुपये का ओएफएस होगा। एसबीएफसी फाइनेंस आईपीओ का कुल ऑफर साइज 1,025 करोड़ रुपये है।


कैसा रहा है एसबीएफसी फाइनेंस का रिजल्ट

वित्त वर्ष 2021 से 2023 के बीच कंपनी की ग्रॉस लोन बुक 45.3 फीसदी सालाना बढ़कर 4,452.7 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 29.2 फीसदी बढ़कर 378.9 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट 32.7 फीसदी सालाना बढ़कर 149.7 करोड़ रुपये हो गया। एसबीएफसी फाइनेंस की एसेट क्वॉलिटी में भी सुधार हुआ है। ग्रॉस एनपीए वित्त वर्ष 2023 में घटकर 2.4 प्रतिशत पर आ गया है। इस दौरान प्रोविजनिंग रेश्यो 38 फीसदी से सुधरकर 42 फीसदी हो गया। नेट इंटरेस्ट मार्जिन 11.7 फीसदी से घटकर 9.3 फीसदी पर आ गया।

सिक्योर्ड एमएसएमई और गोल्ड लोन देती है कंपनी

एसबीएफसी फाइनेंस ग्राहकों को सिक्योर्ड एमएसएमई और गोल्ड लोन देती है। इसके एयूएम का करीब 87 फीसदी हिस्सा ऐसे लोन का है, जो 5 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक के हैं। एसबीएफसी फाइनेंस का कारोबार 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 120 शहरों में है। इसके एयूएम में देश के दक्षिणी हिस्से का योगदान 38.5 फीसदी और उत्तरी हिस्से का योगदान 30.8 फीसदी है। पश्चिम का योगदान 21 फीसदी और पूर्वी हिस्से का योगदान 9.7 फीसदी है।


न्यूनतम 260 शेयरों के लिए लगेगी बोली

एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के एमडी और सीईओ असीम ध्रु ने बताया कि आईपीओ का सब्सक्रिप्शन तीन अगस्त से खुल रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए निवेशकों को कम से कम 260 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इससे ऊपर 260 शेयरों के गुणक में ही बोली लगानी होगी। इसका प्राइस बैंड 54 रुपये से 57 रुपये तय किया गया है जो कि शेयर के फेस वैल्यू के मुकाबले 5.4 और 5.7 गुना है। आईपीओ में फ्रेश शेयरों की बिक्री से होने वाली आमदनी का इस्तेमाल बिजनेस और असेट बढ़ाने में किया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी के कैपिटल बेस बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल होगा।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.